Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्वॉयफ्रेंड Rahul Mody के साथ डांस करती दिखीं Shraddha Kapoor, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 04:26 PM (IST)

    श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है । कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस तू झूठी मैं मक्कार के राइटर राहु ...और पढ़ें

    Shraddha Kapoor and Rahul Mody (Photo X)
    Shraddha Kapoor and Rahul Mody (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। कहा जा  रहा है कि  एक्ट्रेस 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी (Rahul Mody) को डेट कर रही हैं।

    इस बीच इस रूमर्ड कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। राहुल अपने गर्लफ्रेंड को भीड़ से भी बचाते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor ने अपने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर ! लेटेस्ट पोस्ट में दिखाई ब्वॉयफ्रेंड के नाम की एक झलक

    श्रद्धा और राहुल का डांस 

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ हॉलीवुड सिंगर रिहाना के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थी। ऐसे में इस कपल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ये कपल रिहाना के गानों पर झूमता नजर आ रहा है। इस दौरान श्रद्धा बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस मौके पर ये कपल ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं।

    श्रद्धा कपूर ने किया रिलेशन कंफर्म ?

     श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी के साथ उनका नाम पिछले काफी वक्त से जुड़ तो रहा था, लेकिन इस रूमर्ड कपल ने कुछ कंफर्म नहीं किया। होली के मौके पर को श्रद्धा ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे देखकर लगा कि अभिनेत्री कंफर्म करना चाह रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    इन तस्वीरों में श्रद्धा आराम से बैड पर लेटी हुई हैं। हर एक फोटो में वह अलग अलग एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रही हैं और गले में पहने 'R' अक्षर के पेंडेंट को पूरा-पूरा फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिसने लोगों का पूरा-पूरा ध्यान खींच लिया। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "कुछ नहीं, श्रृंडे है तो कुछ नहीं कर रही।

    खबरें और भी

    फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात

    श्रद्धा और राहुल के बीच प्यार का फूल फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट खिला था। एक तरफ जहां श्रद्धा फिल्म की हीरोइन थी तो वहीं राहुल इसके राइटर थे। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी।

    यह भी पढ़ें- No Entry 2: श्रद्धा कपूर समेत 'नो एंट्री 2' में हुई इन हसीनाओं की एंट्री, वरुण-अर्जुन संग करेंगी रोमांस?