Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shreya Ghoshal ने लंदन में दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि, कॉन्सर्ट में गाए सुरों की रानी के ये गीत

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 04:04 PM (IST)

    सिंगर आशा भोसले को गायिका श्रेया घोषाल ने लंदन में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान खास अंदाज में श्रद्धाजंलि दी है। ...और पढ़ें

    श्रेया घोषाल और आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    श्रेया घोषाल और आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन

    2. श्रेया घोषाल ने ऐसी दी खास श्रद्धांजलि

    3. इन सेलेब्स ने भी जताया शोक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा भोसले के निधन के बाद सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। सुरों की कोकिला का इस तरह से दुनिया से चले जाना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। तमाम सेलेब्स ने आशा ताई की मौत पर शोक जताया है। इस बीच श्रेया घोषाल ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। 

    श्रेया ने अपने लंदन म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आशा ताई को याद किया है और उनके द्वारा गाए गए शानदार गीतों को अपनी आवाज दी। सोशल मीडिया पर इस मामले का एक वीडियो सामने आया है। 

    श्रेया ने आशा ताई को दी श्रद्धांजलि

    मौजूदा समय में श्रेया घोषाल लंदन में मौजूद हैं, जहां उन्होंने लंदन के ओ 2 एरेना में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आशा भोसले को खास तौर से श्रद्धांजलि दी। श्रेया ने आशा ताई के पॉपुलर गानों को गाकर उन्हें याद किया। इस दौरान सिंगर ने आशा भोसले के दो लफ्जो की... और दम मारो दम... गानों को गाया। कॉन्सर्ट में मौजूद सभी दर्शकों ने भी श्रेया संग आशा ताई के इन गीतों को गुनगुनाया। 

    यह भी पढ़ें- 'उनकी आवाज-आत्मा अमर...' Asha Bhosle के निधन से टूटे Amitabh Bachchan, बयां किया दर्द

    ashabhosle (2)

    इसके अलावा श्रेया घोषाल ने स्टेज पर आशा भोसले को याद भी किया और कहा- आशा ताई हम आपसे हमेशा प्यार करते रहेंगे। हमारे दिलों में अपने संगीत के दम पर आप हमेशा के लिए जिंदा रहेंगी। इस तरह से श्रेया ने आशा भोसले को दिल से याद किया है और उन्होंने सम्मान दिया है। सोशल मीडिया पर श्रेया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस आशा के प्रति श्रेया के इस आदर-सम्मान की तारीफ कर रहे हैं। 

    सिर्फ श्रेया घोषाल ही नहीं सिंगर सोनू निगम और ए आर रहमान सहित तमाम गायकों और संगीतकार ने अपने-अपने अंदाज में आशा भोसले को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

    इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

    आशा भोसले हिंदी सिनेमा की लीजेंडरी गायिकाओं में से एक थी। ऐसे में उनके निधन पर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है, जिनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, शाह रुख खान, श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा और जैकी श्रॉफ जैसी कई सितारों ने उन्हें याद किया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: अपने अंतिम सफर पर निकलीं आशा भोसले, 'ताई' को विदाई देने सड़कों पर उतरा सैलाब