भारत के अनसुने रहस्य का पर्दाफाश करने आ रही है The India Story, रिलीज डेट का हुआ एलान
श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल की मोस्ट अवेटेड मूवी द इंडिया स्टोरी की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ...और पढ़ें
-1777293279878_m.webp)
द इंडिया स्टोरी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सामने आई द इंडिया स्टोरी की रिलीज डेट
इस दिन रिलीज होगी द इंडिया स्टोरी फिल्म
श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से फिल्म द इंडिया स्टोरी का नाम सिनेमा जगत में काफी चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी में हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार श्रेयस तलपडे और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। इस सोमवार को मेकर्स की तरफ से द इंडिया स्टोरी की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। द इंडिया स्टोरी की टैग लाइन है कि वह भारत के एक अनसुने रहस्य का राज खोलती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों कब रिलीज की जाएगी।
कब रिलीज होगी द इंडिया स्टोरी
श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल स्टारर द इंडिया स्टोरी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवीज की लिस्ट में शुमार हैं। यूं तो इस मूवी पहले तो इस साल की शुरुआत में रिलीज किया जाना था। लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन के काम के चलते इसे पोस्टपॉन किया गया और अब द इंडिया स्टोरी को एक नई रिलीज डेट मिल गई है। जिसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी है।
यह भी पढ़ें- Kapkapiii Movie Review: कहानी के साथ श्रेयस-तुषार ने किया 'गोलमाल'? हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कपकपी' का पढ़ें रिव्यू

तरण ने द इंडिया स्टोरी के कुछ लेटेस्ट पोस्टर्स भी शेयर किए हैं और बताया है- श्रेयस तलपडे और काजल अग्रवाल की बहुचर्चित फिल्म द इंडिया स्टोरी को 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक पैन इंडिया मूवी है, जिसके तहत हिंदी के अलावा इसे साउथ की अलग-अलग भाषाओं में भी बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।
खबरें और भी
KAJAL AGGARWAL - SHREYAS TALPADE: 'THE INDIA STORY' TO RELEASE ON 24 JULY 2026… #TheIndiaStory – starring #KajalAggarwal and #ShreyasTalpade – is set for a theatrical release on 24 July 2026 in #Hindi, #Tamil, and #Telugu.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 27, 2026
Presented by #ZeeStudios in association with MIG… pic.twitter.com/fod56QYsHj
द इंडिया स्टोरी की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस इसकी रिलीज के बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म कमर्शियल तौर पर भी हर किसी को प्रभावित करती हुई नजर आ सकती है।
इस मूवी में नजर आएंगे श्रेयस
अभिनेता श्रेयस तलपडे की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट काफी लंबी है। सिर्फ द इंडिया स्टोरी ही नहीं बल्कि इस लिस्ट में दो बड़ी कॉमेडी मूवीज के नाम भी शामिल हैं, जिनमें वेलकम टू जंगल और गोलमाल 5 मौजूद हैं। ऐसे में आने वाले समय में श्रेयस अपनी इन सभी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।