Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shruti Haasan से इंस्टाग्राम यूजर ने पूछा- आप करती हो स्मोकिंग, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 07:18 PM (IST)

    Shruti Haasan On Smoking And Farting श्रुति हासन फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत की है। इसमें उन्होंने स्मोकिंग फार् ...और पढ़ें

    Shruti Haasan On Smoking, Shruti Haasan Farting
    Shruti Haasan On Smoking, Shruti Haasan Farting

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shruti Haasan On Smoking And Farting: कमल हासन की बेटी श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से मजेदार बातचीत की है। इसमें एक फैंस ने उनसे पूछा है कि क्या वह धूम्रपान करती हैं। इस पर उन्होंने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। श्रुति हासन जल्द प्रभास के साथ सलार में नजर आने वाली है। 

    श्रुति हासन सोशल मीडिया पर कितनी सक्रिय हैं?

    श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अब उन्होंने लंच ब्रेक के दौरान अपने फैंस से आस्क मी एनीथिंग सेशन किया है। इसके पहले, उन्होंने लिखा था,

    "कुछ मजेदार पूछिए, मैं लंच ब्रेक पर हूं।"

    इस पर एक फैन ने उनसे पूछा है, "क्या आप स्मोकिंग करती हैं?" इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,

    "नहीं, मैं सिगरेट नहीं पीती और नहीं शराब पीती हूं। मैं बहुत अच्छी और शांत जिंदगी जीती हूं। इसके लिए मैं सभी की आभारी हूं।"

    श्रुति हासन ने फार्ट पर क्या कहा है?

    उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ इसे पोस्ट किया है। इसमें उनके चेहरे पर टैटू बना हुआ है। श्रुति हासन ने कई प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। एक ने पूछा है, "क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आप संगीत खाती हो।" इस पर उन्होंने कहा है, "जी हां, 100%। जब भी मुझे अच्छी म्यूजिक सुनाई देती है और मुझे लगता है कि मैं इसे खा लूं। एक यूजर ने उनसे पूछा है कि आज कितनी बार उन्होंने फार्ट किया है। इसपर वह कहती हैं,

    "तीन बार, जो कि बुरा नहीं है, बिल्कुल भी बुरा नहीं है।"

    श्रुति हासन क्या म्यूजिक की दुनिया में वापस लौटी है?

    श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर इसके पहले एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि वह एक बार फिर म्यूजिक की दुनिया में वापस लौटी है। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्हें पियानो बजाते गाना गाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा है, "मैं राइटिंग, प्लेइंग और म्यूजिक मीटिंग में वापस आई हूं। मैं इसके लिए आभारी हूं।"

    श्रुति हासन प्रभास के साथ किस फिल्म में नजर आएंगी?

    श्रुति हासन जल्द प्रभास के साथ फिल्म सलार में नजर आएंगी। यह एक एक्शन थ्रिलर तेलुगु फिल्म होगी। इसका निर्देशन केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)