Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shubman Gill ने अवनीत कौर और सारा तेंदुलकर को डेट करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी जिंदगी में अभी'

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 03:38 PM (GMT+05:30)

    इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल का बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ अक्सर नाम जोड़ा जाता है। पहले उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा गया और फिर ...और पढ़ें

    शुभमन गिल ने डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अवनीत कौर से जुड़ा है शुभमन गिल का नाम
    2. रिद्धिमा पंडित के साथ भी अफेयर की अफवाह
    3. शुभमन गिल ने अफेयर की खबरों पर किया रिएक्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट और मनोरंजन जगत का रिश्ता पुराना है। कई क्रिकेटर्स का दिल बॉलीवुड हसीनाओं या फिर मॉडल पर अटक चुका है। कुछ समय से स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम भी ग्लैमर वर्ल्ड की हसीनाओं के साथ जुड़ा था। अब आखिरकार शुभमन ने डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार रिएक्शन दिया है।

    दरअसल, शुभमन गिल का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। पिछले साल ऐसी खबर आई थी कि शुभमन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी और मॉडल सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) को डेट कर रहे हैं।

    फिर उनका नाम टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) के साथ जुड़ा। बहू हमारी रजनीकांत एक्ट्रेस के साथ तो शुभमन गिल की शादी करने की खबरें भी आई थीं। इसके बाद अवनीत कौर के साथ भी उनके लिकंअप की खबरें आईं। यही नहीं, कॉफी विद करण में सारा अली खान से भी शुभमन के साथ अफेयर की अफवाहों को लेकर सवाल किया गया था।

    अफेयर की अफवाहों पर बोले शुभमन

    अब आखिरकार शुभमन गिल ने अफेयर की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में अफेयर की अफवाहों को खारिज किया है और बताया है कि वह इस वक्त क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं। शुभमन ने कहा, "मुझे अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ने वाली बहुत सारी अफवाहें और अटकलें लगाई गई हैं। कभी-कभी यह बहुत बकवास होता है क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में उस शख्स को देखा ही नहीं या उससे कभी मिला ही नहीं।"

    यह भी पढ़ें- 'इंडिया का मैच तो...', Champions Trophy देखने पहुंचीं Avneet Kaur को यूजर्स ने इस क्रिकेटर के नाम से किया टीज

    Shubman Gill

    Photo Credit - Instagram

    रिलेशनशिप के लिए शुभमन के पास नहीं टाइम

    शुभमन गिल का साफ-साफ कहना है कि वह अभी अपनी लव लाइफ नहीं बल्कि क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं। क्रिकेटर ने कहा, "अभी मैं अपने प्रोफेशनल करियर में जो करना चाहता हूं, उस पर पूरा फोकस कर रहा हूं। मेरी जिंदगी में किसी के साथ रहने के लिए कोई जगह नहीं है। तीन सौ दिन हम रोड पर ही होते हैं, कहीं जर्नी कर रहे होते हैं। इसलिए किसी के साथ रिश्ते में इन्वेस्ट करने के लिए समय ही नहीं है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच टीवी एक्ट्रेस Ridhima Pandit ने शुभमन गिल को बताया 'क्यूट', बोलीं- 'हम दोनों के बीच...