यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब सांप के साथ पूरी रात गंदे पानी में शूटिंग कर रही थीं Shweta Tiwari, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार किस्सा
टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से श्वेता तिवारी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। इसके बाद से वो घर-घर मशहूर हो गई थीं। सीरियल में उन्होंने प्रेरणा ...और पढ़ें

HighLights
- इतना गंदे पानी में बच्चे कर रहे थे पॉटी
- कसौटी जिंदगी की से पॉपुलर हुईं श्वेता तिवारी
- लोगों को पसंद आई अनुराग और प्रेरणा की केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीरियल कसौटी जिंदगी की के बाद से श्वेता तिवारी घर-घर की पहचान बनीं। इस सीरियल इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की कि लोग किरदारों को उनके रियल नेम के बजाए रील नेम से बुलाने लगे। श्वेता तिवारी के किरदार प्रेरणा और एक्टर सीजेन खान के किरदार अनुराग बसु की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। सिल्वर स्क्रीन पर अनुराग और प्रेरणा का रोमांस खूब पसंद किया गया।
इस बीच श्वेता तिवारी ने उस दौरान शूट किए गए सीरियल से कई चौंकाने वाली बातें शेयर की हैं। श्वेता ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बिहाइंड दा सीन की कई बाते शेयर की। उन्होंने बताया कि एक रोमांटिक सीन की शूटिंग गंदे गटर वाले पानी में हुई थी।
पानी में सांप भी थे
श्वेता ने कहा, "पानी बहुत गंदा था। सीजेन और मुझे एक रोमांटिक सीन शूट करना था। मेरा किरदार नदी में गिर जाता है और सीजेन मुझे बचाने के लिए पानी में कूदते हैं। कहानी के अनुसार हमें इस सीन को शूट करने के लिए पूरी रात पानी में रहना था क्योंकि सुबह कोई आकर हमें बचाने वाला था। हमने इसकी शूटिंग सिटी झील में की थी। जब सुबह हुई तो मैंने देखा कि झील बहुत ही गंदी थी। वहां कोने में बच्चे बैठकर पॉटी कर रहे थे। मैंने कहा - हाय राम हम इस पानी में रात भर रहे? मुझे एक सांप भी वहां रेंगता हुआ दिखा जो शायद हमारे साथ पूरी रात पानी में था।"
(2).jpg)
यह भी पढ़ें: 36 साल का ये एक्टर है 43 की Shweta Tiwari का 'बेटा', एक्ट्रेस ने तस्वीरों से खोला राज!
बिग बॉस 4 की विनर रह चुकी हैं श्वेता
श्वेता तिवारी को आखिरी बार सीरीयल मैं हूं अपराजिता में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने नच बलिये 2 और झलक दिखला जा 3 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का भी हिस्सा लिया था। वह बिग बॉस 4 की विनर भी रही थीं।
खबरें और भी
श्वेता ने एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी पलक है। राजा से अलग होने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और साल 2019 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उन्हें एक बेटा रेयांश है।