Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Tiwari Photos: वन पीस ड्रेस पहन लिफ्ट में पलक तिवारी ने दिए किलर पोज, Shweta Tiwari पर भी भारी पड़ा लुक

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 09:35 AM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Daughter) की बेटी पलक तिवारी भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। अपनी मां की तरह पलक ने भी बहुत क ...और पढ़ें

    पलक तिवारी ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit- Palak Tiwari/Instagram)
    पलक तिवारी ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit- Palak Tiwari/Instagram)

    HighLights

    1. पलक तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरें हैं शानदार
    2. कातिलाना अदाओं से दिल चुरा लेंगी पलक
    3. खूबसूरती में मां श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की दिग्गज एक्ट्रेसेज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का नाम शीर्ष पर कायम रहता है। श्वेता की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी अदाकारी के दुनिया में कदम रख चुकी हैं। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से पलक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और पहली ही फिल्म में एक्टिंग के मामले में जमकर वाहवाही लूटी।

    सोशल मीडिया पर पलक तिवारी काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके चलते उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह लिफ्ट में कातिलाना पोज देती दिख रही हैं। आइए एक नजर उनकी इन फोटो पर डालते हैं। 

    पलक तिवारी ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो 

    गुरुवार को पलक तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में वह रेड कलर की वनपीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके अलावा लिफ्ट में वह कातिलाना पोज देकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाने का काम कर रही हैं। पलक की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा शानदार हैं, जिन पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। 

    ये भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड Ibrahim Ali Khan के घर के बाहर स्पॉट हुईं पलक तिवारी, ट्विनिंग करता दिखा कपल

    Photo Credit- Palak Tiwari/Instagram

    असल जिंदगी में वह कितनी ज्यादा हॉट हैं, उसका अंदाजा आप उनकी इन फोटोज के जरिए बड़ी ही आसानी से लगा सकते हैं। फैंस का मानना है कि पलक अपनी मम्मी श्वेता तिवारी को बोल्डनेस के मामले पीछे छोड़ती हैं। जिसका सबूत ये तस्वीरें हैं। 

    कुल मिलाकर कहा जाए तो पलक तिवारी की ये फोटो हद से ज्यादा बेहतरीन हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही हैं। 

    संजय दत्त के साथ दिखेंगी पलक 

    सलमान खान के बाद अब अपनी आने वाली फिल्म द वर्जिन ट्री में पलक तिवारी सुपरस्टार संजय दत्त के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय, सनी सिंह और आसिफ खान जैसे अन्य कलाकार भी मौजूद होंगे। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 43 साल की Shweta Tiwari ने इस फोटोशूट से मचाया बवाल, छोटे कपड़ों में एक्ट्रेस ने दिखाया हुस्न का जलवा