Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मॉम Shweta Bachchan ने Navya Naveli Nanda के 'ब्वॉयफ्रेंड' Siddhant Chaturvedi के साथ किया डिनर, वीडियो वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 05:34 PM (IST)

    बी-टाउन के फेमस रूमर्ड कपल सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के अफेयर की चर्चा अ ...और पढ़ें

    सिद्धांत और नव्या नवेली के साथ डिनर डेट पर दिखीं श्वेता बच्चन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    सिद्धांत और नव्या नवेली के साथ डिनर डेट पर दिखीं श्वेता बच्चन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Siddhant Chaturvedi-Navya Naveli Nanda Dinner Date: बी-टाउन में ऐसे कई रूमर्ड कपल्स हैं, जिन्होंने अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से मुहर नहीं लगाई है, लेकिन फिर भी उनके रिलेशनशिप की खूब चर्चा होती है। इस लिस्ट में 'गली बॉय' अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भी शामिल हैं।

    सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर छाए रहते हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि, दोनों आए दिन साथ में स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में, सिद्धांत और नव्या डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। उनके साथ श्वेता बच्चन भी नजर आईं।

    सिद्धांत-नव्या के साथ नजर आईं श्वेता बच्चन

    दरअसल, सिद्धांत और नव्या 30 अक्टूबर 2023 की रात को डिनर डेट के लिए गए। इस रूमर्ड कपल के साथ अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) भी नजर आईं। इस दौरान फिल्ममेकर शकुन बत्रा भी दिखाई दिए। श्वेता, नव्या और सिद्धांत के डिनर डेट से वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    क्लिप में श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा को डिनर के बाद देखा गया। पैपराजी से बचने के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी, श्वेता और नव्या के साथ नहीं निकले, लेकिन उन्हें कार में नव्या के साथ स्पॉट किया गया। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से बात करते नजर आए। सिद्धांत और नव्या ने ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन किया था। नव्या बॉडीकॉन ड्रेस और हाई हील्स में कहर ढा रही थीं। वहीं, 'मॉम' श्वेता व्हाइट आउटफिट में क्लासी लग रही थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी संग स्पॉट हुईं नव्या नंदा, फैंस बोले- 'नजर ना लगे'

    सिद्धांत और नव्या का वर्क फ्रंट

    'गहराइयां', 'फोन भूत' और 'बंटी और बबली 2' में काम कर चुके सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही 'खो गए हम कहां' मूवी में अनन्या पांडे (Ananya Panday) नजर आएंगे। वहीं, नव्या फिल्मी दुनिया से दूर अपने पिता निखिल नंदा की तरह सक्सेसफुल बिजनेसवुमन बनना चाहती हैं। 25 साल की नव्या फीमेल सेंट्रिक हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ चलाती हैं। 

    यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ आए नजर, रुमर्ड कपल का वायरल हुआ वीडियो