यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'शेरशाह' को National Award मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे Sidharth Malhotra, पोस्ट कर लिखी ये बात
National Film Award 2023 आज बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह को भी नेशनल अव ...और पढ़ें

HighLights
- शेरशाह को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुश हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा
- सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
- आज शेरशाह को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th National Film Awards 2023: आज फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के लिए खास पल था। दिल्ली में आयोजित 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कई सितारों और फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिनमें से एक 'शेरशाह' (Shershaah) भी है।
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' का निर्माण करण जौहर (Karan Johar) ने किया था। फिल्म परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित थी, जो साल 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था। मंगलवार को नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में 'शेरशाह' को जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर 'शेरशाह' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है। एक्टर ने अवॉर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "शेरशाह के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विशेष जूरी पुरस्कार। आज मिला पुरस्कार कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति के लिए एक ट्रिब्यूट है। इसकी अहमियत मेरे दिल में हमेशा रहेगी।"
इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद किया। साथ ही निर्देशक विष्णु वर्धन, प्रोड्यूसर करण जौहर और कियारा आडवाणी समेत फिल्म की टीम को टैग करते हुए सपोर्ट के लिए शुक्रिया किया है।
यह भी पढ़ें- National Film Awards 2023: 'नेशनल अवॉर्ड' के विजेता को क्या-क्या मिलता है? जानें प्राइज मनी समेत सारी डिटेल्स
खबरें और भी
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए करण जौहर
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो आज के नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का है। क्लिप में उन्हें और निर्देशक विष्णु वर्धन को मिले जूरी अवॉर्ड से सम्मान पाते देखा जा सकता है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, विष्णु वर्धन और बाकी टीम को धन्यवाद किया है। सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है।
कहां देख सकते हैं शेरशाह फिल्म?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' थिएटर्स की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और गानों को बहुत पसंद किया गया था। सिद्धार्थ के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थीं, जिन्होंने डिंपल के कैरेक्टर से वाहवाही लूटी थी। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।