Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SIIMA Awards 2023 Winners: जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर ने मचाई धूम, यहां चेक करें विनर्स की फुल लिस्ट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 11:47 AM (IST)

    SIIMA Awards 2023 Winners List साउथ सिनेमा के सबसे अवार्ड्स समारोह SIIMA 2023 के विनर्स का ऐलान हो गया है। बीती रात दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल ...और पढ़ें

    SIIMA अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की लिस्ट आई सामने (Photo Credit-Jagran)
    SIIMA अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की लिस्ट आई सामने (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. SIIMA अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का हुआ ऐलान
    2. इन कलाकारों को मिला SIIMA अवॉर्ड्स का खिताब
    3. ये फिल्म बनी साउथ की बेस्ट मूवी

    नई दिल्ली जेएनएन: SIIMA Awards 2023 Winners Full List: साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन इस बार दुबई में किया गया। इस दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्म के तमाम फिल्मी सितारे इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बने।

    बीती रात इस अवॉर्ड्स शो के विजेताओं का ऐलान किया गया है, जिसमें जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर जैसे कई कलाकारों ने जीत हासिल की है। इस बीच हम आपके लिए सीमा अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की फुल लिस्ट लेकर आए हैं।

    इन कलाकारों को मिला SIIMA अवॉर्ड्स का खिताब

    हमेशा की तरफ इस बार भी साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स चर्चा का विषय बना है। ये लाजमी भी है क्योंकि बीते साल से जिस तरह से साउथ फिल्मों का बोलबाला रहा है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। जहां पिछले साल बॉलीवुड की 'लाल सिंह चड्ढा, सम्राट पृथ्वीराज और शमसेरा' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं, तो वहीं साउथ सिनेमा की 'आर आर आर, केजीएफ 2, सीता-रामम और कांतारा' जैसी फिल्मों ने अपार सफलता हासिल की।

    ऐसे में इस बार के सीमा अवॉर्ड्स में इन फिल्मों का परचम लहराना बनता है। जूनियर एनटीआर को फिल्म 'आर आर आर' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। जबकि बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'सीता-रामम' के लिए मृणाल ठाकुर ने बाजी मारी है। इसके अलावा 'कांतारा' स्टार रिषब शेट्टी और अदिवी शेष को बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल क्रिटिक्स कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया है।

    खबरें और भी

    ये रही SIIMA Awards 2023 के विनर्स की फुल लिस्ट -

           कैटेगरी                     विनर      इंडस्ट्री
        बेस्ट एक्टर        जूनियर एनटीआर- (RRR)      तेलुगू
        बेस्ट एक्ट्रेस         श्रीलीला- (धमाका)      तेलुगू
        बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस          मृणाल ठाकुर - (सीता-रामम)      तेलुगू
         बेस्ट डायरेक्टर           एसएस राजामौली-  (RRR)       तेलुगू
         बेस्ट एक्टर किटिक्स            रिषब शेट्टी-  (कांतारा)       कन्नड़
         बेस्ट फिल्म             सीता-रामम       तेलुगू
         बेस्ट फिल्म                777 चार्ली       कन्नड़
         बेस्ट निगेटिव रोल             अच्युत कुन्नर (कांतारा)       कन्नड़
          फिल्पकार्ट फैशन यूथ आईकॉन               श्रुति हसन         -----

    इन फिल्मों को मिला बेस्ट मूवी का अवॉर्ड्स

    इस SIIMA अवॉर्ड्स के दौरान साउथ सिनेमा की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया है। तेलुगू सिनेमा के आधार पर बेस्ट फिल्म का खिताब दुलकर सलमान की 'सीता-रामम' को मिला है।

    जबकि इस इंडस्ट्री के बेस्ट डायरेक्टर के रूप में एस एस राजामौली को 'आर आर आर' फिल्म के लिए चुना गया। इसके अलावा कन्नड़ सिनेमा की बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से '777' चार्ली को नवाजा गया है।

    ये भी पढ़ें- Jawan: दीपिका पादुकोण ने शाह रुख खान को Kiss करते हुए शेयर की फोटो, रणवीर सिंह का ये कमेंट हुआ वायरल