Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Song: रश्मिका मंदाना संग 'सिकंदर' के नए गाने पर झूमे Salman Khan, फैंस बोले- 'असली बवाल तो...'

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 01:50 PM (IST)

    Salman Khan की आगामी फिल्म सिकंदर (Sikandar) के दो गाने पहले ही रिलीज हो गए हैं अब बारी तीसरे की है। सिकंदर का तीसरा गाना कल जारी किया जाएगा। आज इसका ...और पढ़ें

    सिकंदर फिल्म का नया गाना हो गया है रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सिकंदर फिल्म का नया गाना हो गया है रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सिकंदर का नए गाने का टीजर हुआ रिलीज
    2. सलमान खान ने रश्मिका के साथ किया डांस
    3. ईद पर रिलीज होगी सलमान की सिकंदर मूवी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साजिद नाडियावाला निर्मित सिकंदर (Sikandar) साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज को कुछ दिन ही बचे हैं और मेकर्स एक के बाद एक बम फोड़ रहे हैं। ट्रेलर जारी करने से पहले सिकंदर के एक और गाने की पहली झलक आ गई है।

    टीजर रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच सिकंदर को लेकर खूब बज बना हुआ है। अभी तक फिल्म का ट्रेलर आउट नहीं हुआ है, लेकिन दो गाने जोहरा जबीन और बम बम भोले पहले ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब मेकर्स ने तीसरे गाने की झलक भी शेयर कर दी है।

    रश्मिका संग नाचा सिकंदर

    सिकंदर के तीसरे गाने का टाइटल सिकंदर नाचे (Sikandar Naache) है। सोमवार को सलमान खान ने अपने तीसरे गाने का टीजर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। छोटी सी क्लिप में सल्लू मियां ने अपना स्वैग दिखा दिया है। हाफ ओपेन हुडी में वह अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में वह भी कहर बरपा रही हैं। गाने का थीम देखकर लगता है कि यह इस साल पार्टी सॉन्ग लिस्ट में अपनी जगह बना लेगा। अभी तो सिर्फ गाने का टीजर आया है। इसका पूरा गाना कल यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Sikandar की रिलीज से पहले Salman Khan ने बदला अपना हुलिया, ऐसा लुक देख यूजर्स बोले- 'भाई अभी हीरो नहीं...'

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सलमान खान के स्वैग पर फिदा रश्मिका मंदाना

    सिकंदर नाचे गाने में सलमान खान फुल स्वैग में दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस का उन पर फिदा होना तो बनता है। एक यूजर ने लिखा, "स्वैग में सिकंदर।" एक ने कहा, "भारतीय सिनेमा का असली राजा।" एक फैन ने कमेंट किया, "भाईजान आग लगा रहे हैं।" एक ने लिखा, "टोटल बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट।" एक और ने कहा, "असली बवाल तो कल आएगा।" एक ने तो यहां तक कह दिया है कि सिकंदर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। कुछ लोग अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    सिकंदर की रिलीज डेट

    एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी सिकंदर ईद पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी तक तारीख अनाउंस नहीं की गई है। सलमान खान 32 साल छोटी रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म में प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल की भी अहम भूमिका है।

    यह भी पढ़ें- Bam Bam Bhole Song: होली पर हल्ला काटेगा 'सिकंदर' का नया गाना, भाईजान का स्वैग कर देगा दीवाना