Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar के प्रमोशन से सलमान खान क्यों बना रहे दूरी? सामने आई बड़ी वजह

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 08:35 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की चर्चा हर तरफ चल रही है। सिनेमा लवर्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाईज ...और पढ़ें

    सलमान खान सिकंदर का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान सिकंदर का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 30 मार्च को रिलीज होगी सिकंदर फिल्म
    2. सिकंदर का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे हैं सलमान खान
    3. ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी हुआ कैंसिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) की कई फिल्में पहले भी रिलीज हो चुकी हैं। आमतौर पर भाईजान मूवी का प्रमोशन जमकर करते हैं, लेकिन मोस्ट अवेटेड मूवी सिकंदर के प्रचार के लिए एक्टर को ज्यादा इवेंट में शिरकत करते हुए नहीं देखा जा रहा है। एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म के कम प्रमोशन के पीछे की वजह भी सामने आ गई है।

    30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए सलमान खान की सिकंदर (Sikandar) तैयार है, लेकिन इसके प्रचार को सीमित रखा गया है। भाईजान के फैंस को इस बारे में जानकर हैरानी हो रही है कि इतनी बड़ी फिल्म का प्रमोशन बड़े स्तर पर क्यों नहीं किया जा रहा है।

    इस वजह से ज्यादा प्रचार नहीं कर रहे हैं सलमान 

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रचार बड़े पैमाने पर सुरक्षा कारणों के चलते नहीं कर रहे हैं। फिलहाल सलमान की सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके कारण ही सिकंदर के प्रमोशन को सीमित रखा गया है। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Sikandar की टक्कर में खड़ी है ये मलयालम फिल्म, दुनियाभर में कमाई के मामले में बनेगी रास्ते का कांटा?

    ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल 

    सिकंदर फिल्म के ट्रेलर का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 23 या 24 मार्च को इसे रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स इसके लिए 30 हजार फैंस की मौजूदगी में एक भव्य आयोजन करने वाले थे, लेकिन अभिनेता के सुरक्षा कारणों की वजह से इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है। 

    खबरें और भी

    सलमान खान ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस तो नहीं देंगे। हालांकि, फिल्म के प्रचार के लिए अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मदद जरूर लेंगे। यह बात भी सच है कि सिकंदर का बज पहले से ही काफी ज्यादा बना हुआ है और एडवांस बुकिंग में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    Photo Credit- IMDB

    फिल्म की लंबाई कितनी होगी?

    एआर मुरुगदास की निर्देशित सिकंदर का पहला भाग 1 घंटा 15 मिनट का है और दूसरा भाग 1 घंटा 5 मिनट का है। इसका मतलब है कि फिल्म को देखने के लिए थिएटर में महज 2 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने साफ किया था कि यह कोई रीमेक नहीं है। कहानी के बारे में बताया गया कि सिकंदर केवल मसाला एंटरटेनर नहीं है, बल्कि इसमें गहरी भावनात्मक कहानी भी दिखाई गई है, जो सलमान खान के फैंस समेत सिनेमा लवर्स को भी पसंद आएगी।

    सिकंदर की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म एक दमदार एक्शन फिल्म होगी।

    ये भी पढ़ें- ईद पर होगा सलमान खान और अजय देवगन का धमाका, Sikandar के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगे भाईजान के जिगरी दोस्त