Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Teaser: 'बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं...' सिकंदर का दमदार टीजर हुआ रिलीज, भाईजान को देखकर उड़े फैंस के होश

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 04:39 PM (IST)

    Sikandar Teaser सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में भाईजान एकदम एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। पहले इसे सलमान खान के ...और पढ़ें

    सलमान खान की सिकंदर की टीजर हुआ रिलीज (Photo: Youtube/ Screengrab)
    सलमान खान की सिकंदर की टीजर हुआ रिलीज (Photo: Youtube/ Screengrab)

    HighLights

    1. सलमान खान की सिकंदर का टीजर हुआ रिलीज
    2. 'सिकंदर' के एक ही डायलॉग ने किया फैंस को क्रेजी
    3. रश्मिका मंदाना संग पहली बार बनी सलमान की जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी टाला मटोली के बाद आखिरकार सिकंदर का टीजर रिलीज हो चुका है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

    ट्रेलर में भाईजान को दोबारा से एक्शन अवतार में देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। टीजर में उन्हें कुछ मास्क मैन्स से लड़ते हुए देखा जा सकता है। टीजर देखकर आपको उनका 'टाइगर 3' वाला स्वैग फिर से फील होगा। यूट्यूब पर आते ही इसने तहलका मचा दिया है। कुछ ही मिनट में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं।

    इंतजार करवाने के बाद आखिर आ ही गया 'सिकंदर' 

    पहले इसे सलमान खान के बर्थडे के मौके पर 27 दिसंबर को लॉन्च करना था। हालांकि उससे एक दिन पहले पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का निधन हो गया जिसकी वजह से मेकर्स ने रिलीज को टाल दिया। फिर ये तय हुआ कि अब इसे 28 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि इस दिन पीएम का अंतिम संस्कार किया जाना था जिस वजह से सुबह 11 बजे के टाइम को बाद में 4 बजकर 5 मिनट तय किया गया।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan के बर्थडे पर फैंस को झटका, Sikandar के निर्माता ने Manmohan Singh के निधन के बाद लिया बड़ा फैसला

    (Photo: Youtube/ Screegrab)

    प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी

    मेकर्स ने नई पोस्ट शेयर करते हुए कहा,'पूरा देश पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धाजंलि दे रहा है। ऐसे में हमने भी सिकंदर के टीजर को फिर से री-शेड्यूल कर दिया है। अब ये टीजर शाम 4:05 बजे लॉन्च होगा। ये पोस्ट फिल्म के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन की तरफ से की गई है।'

    (Photo: Youtube/ Screegrab)

    ए. आर. मुरुगदास हैं फिल्म के निर्माता

    बता दें कि ए. आर. मुरुगदास इस फिल्म के डायरेक्टर हैं जबकि साजिद नाडियावाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। पिछले काफी समय से भारत में पैन इंडिया मूवी का चलन है। साथ ही ऑडियंस भी अब इस मूड में पहुंच चुकी है कि अगर एक्शन से भरपूर फिल्म देखनी है तो साउथ फिल्म बेस्ट है।

    खबरें और भी

    सलमान खान को आखिरी बार पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस साल वो केवल 'सिंघम अगेन' और 'बेबी जॉन' में कैमियो करते नजर आए हैं। अब सिकंदर वो फिल्म होगी जिसमें वो लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: ये सिर्फ भाईजान ही कर सकते हैं! Salman khan के इस 8 साल के रिकॉर्ड को कोई सुपरस्टार नहीं दे पाया टक्कर