यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Salman Khan के बर्थडे पर फैंस को झटका, Sikandar के निर्माता ने Manmohan Singh के निधन के बाद लिया बड़ा फैसला
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का आज जन्मदिन है और फिल्म सिकंदर (Sikandar) के मेकर्स अभिनेता के जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा देने वाले थे। ...और पढ़ें

HighLights
- कल रिलीज हुई था सिकंदर का पहला पोस्टर
- सलमान खान का 27 दिसंबर को मना रहे जन्मदिन
- 26 दिसंबर को मनमोहन सिंह का हुआ था निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने वाले दिग्गज राजनेता मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) इस दुनिया में नहीं रहे। 26 दिसंबर की रात 92 साल के मनमोहन सिंह ने एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। इस खबर से पूरा देश गम में डूब गया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राजनेता के जाने पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इस बीच सिकंदर (Sikandar) के निर्माता ने एक बड़ी अनाउंसमेंट से सलमान खान के फैंस को झटका दिया है।
आज सलमान खान का 59वां जन्मदिन है। अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म सिकंदर के निर्माता एक बड़ा तोहफा देने वाले थे, लेकिन मनमोहन सिंह के निधन के चलते उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, 27 दिसंबर को रिलीज होने वाले सिकंदर के टीजर को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब इसे नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा।
टली सिकंदर की टीजर रिलीज
सिकंदर के निर्माता साजिद नाडियावाला के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर टीजर रिलीज न किए जाने की घोषणा की गई है। पोस्ट में निर्माता ने लिखा, "हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए टाल दी गई है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद।"
यह भी पढ़ें- Manmohan Singh के निधन से नम हुईं बॉलीवुड सितारों की आंखें, Sunny Deol से निमरत कौर तक ने किया भावुक पोस्ट
सिकंदर का पहला लुक
26 दिसंबर को आगामी फिल्म सिकंदर से सलमान खान का पहला लुक जारी किया गया था। हाथ में हथियार लिए सल्लू मियां का लुक होश उड़ाने वाला था। कोट-पैंट पहने सलमान दबंगई दिखाते हुए नजर आए। इस पोस्टर के साथ रिवील किया गया था कि टीजर 27 दिसंबर को अभिनेता के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अब ऐसा नहीं होने वाला है।
खबरें और भी
Salman Khan in Sikandar - Instagram
साजिद नाडियावाला निर्मित सिकंदर का निर्देशन ए.आर मुरुगदास कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर में पहली बार सलमान के साथ साउथ की हसीना रश्मिक मंदाना स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक पाटिल बब्बर और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म ईद 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।