Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Trailer: मुक्कदर का सिकंदर बनने आ रहे हैं Salman Khan, 3 मिनट 37 सेकंड का धांसू ट्रेलर आउट

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 05:25 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का इंतजार सिनेमा लवर्स बेसब्री से कर रहे हैं। टीजर के बाद अब फिल्म का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने रिली ...और पढ़ें

    सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर हुआ आउट (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर हुआ आउट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सिकंदर का दमदार ट्रेलर हुआ आउट
    2. सलमान खान का दिखा जबरदस्त अंदाज
    3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर है। एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में भाईजान ने खुद फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया। इसके बाद, अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इन दिनों सलमान के बदले हुए लुक की खूब चर्चा चल रही है, लेकिन सिकंदर के ट्रेलर में उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्हें ऐसे ही दबंग एक्टर नहीं कहा जाता है।

    ट्रेलर में क्या खास देखने को मिला?

    सिकंदर के ट्रेलर रिलीज (Sikandar Trailer Out) होने का इंतजार प्रशंसकों ने जिस तरह किया है, वह सच में तारीफ के काबिल है। सलमान और रश्मिका की फिल्म लोगों का दिल जीतने में सफलता हासिल कर सकती है। इसका अंदाजा फिल्म के ट्रेलर से लग गया है। साल 2023 के बाद सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, उन्हें बीच-बीच में कैमियो में देखा गया। खैर, अब सलमान सिकंदर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी कर चुके हैं।

    ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग सुनने को मिले हैं। रश्मिका मंदाना के किरदार से इसकी शुरुआत होती है, जो सिकंदर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इसके बाद दमदार एक्शन देखने को मिलता है। इसे देखने के बाद एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने सिकंदर को सुपरहिट बताया है।

    फिल्म की स्टार कास्ट

    सलमान खान की सिकंदर के बारे में बता दें कि इसकी शूटिंग मुंबई और हैदराबाद जैसी जगहों की खास लोकेशन पर की गई है। इसके जरिए सलमान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ नजर आएगी। दरअसल, साल 2014 की सुपरहिट फिल्म किक में सलमान ने नाडियाडवाला के साथ काम किया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection: सिकंदर के निशाने पर होंगी 7 फिल्में, ओपनिंग डे पर कर सकती है काम तमाम?

    फिल्म में सलमान और रश्मिका लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और जतिन सरना जैसे कलाकारों के किरदार भी महत्वपूर्ण होंगे।

    कितने घंटे की होगी सिकंदर फिल्म?

    निर्देशक एआर मुरुगदास पहले ही साफ कर चुके हैं कि सिकंदर किसी फिल्म का रीमेक नहीं है। यह एक ऑरिजनल कहानी को दिखाएगी। फिल्म के रन टाइम की बात करें, तो इसकी कुल लंबाई 2 घंटे 20 मिनट की होगी। पहला हाफ 1 घंटे 15 मिनट का होगा। वहीं, दूसरा हाफ 1 घंटे 5 मिनट का होगा। 

    सिकंदर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सलमान की ज्यादातर फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन सिकंदर विदेशों में भी कमाल दिखा सकती है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद से ही एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 16,047 डॉलर यानी 13 लाख 86 हजार रुपये की कमाई कर ली है। 

    ये भी पढ़ें- 'बुड्ढे वाली मीम्स को...', 59 साल के Salman Khan का नया बाईसेप लुक वायरल, वीडियो देख सबकी बोलती बंद!