Mohammed Rafi की कब्र से लिखी गई गायक की तकदीर, गुमनामी में जी रहा 80 के दशक का ये फनकार
दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की कब्र से हिंदी सिनेमा के एक मशहूर गायक की किस्मत बदल गई थी। ...और पढ़ें

बदल गई थी इस गायक की किस्मत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
मोहम्मद रफी को गुरु मानता है ये सिंगर
रोचक है रफी साहब की मौत का किस्सा
इस तरह से स्टार सिंगर बन गया था ये दिग्गज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी को हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी गायकों में गिना जाता है। आज भी तमाम सिंगर्स रफी साहब को अपना आइडल मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 80 के दशक का एक फनकार ऐसा भी था, जिन्होंने मोहम्मद रफी के गानों को सुनकर गायकी में करियर बनाया था।
खास बात ये है कि मोहम्मद रफी की कब्र से उस सिंगर की किस्मत बदलने को लेकर एक रोचक किस्सा सिनेमा जगत में काफी मशहूर है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गायक के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जो आज गुमनाम है।
रफी साहब की कब्र और बदल गई गायक की जिंदगी
जिस गायक के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उन्हें मोहम्मद रफी की आवाज माना जाता था। दरअसल गायक का नाम शब्बीर कुमार है। जी हां 80 से लेकर 90 के दशक तक शब्बीर ने अपने शानदार गीतों से श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया। कुमार ने कई मौके पर ये खुलासा किया है कि रफी साहब की वजह से वह गायक बन पाए। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसके पीछे पर जिक्र करते हुए बताया था-
यह भी पढ़ें- 62 साल पुराना Mohammad Rafi का वो गाना, जिसे सुनकर रो पड़ी थीं इंदिरा गांधी
-1773829580585.jpg)
बात उस वक्त की है, जब रफी साहब का निधन हुआ। उस वक्त मैं बड़ौदा में था। उनके इंतकाल की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया और मुंबई आने के लिए मैं बेताब था। क्योंकि मैं उन्हें आखिरी बार देखना चाहता था। मुंबई आने के लिए मेरे बहनोई ने पैसों का बंदोबस्त किया और यहां भेज दिया।
खबरें और भी
-1773829589110.jpg)
चूंकि मैं पहले से ही जूनियर महमूद और जॉनी विस्की के लिए स्टेज शोज में काम किया करता था, तो उन लोगों ने मुझे रफी साहब के जनाजे में शामिल होने में मदद की। जब मैं कब्रिस्तान पहुंचा तो उस वक्त रफी साहब को दफन करने की तैयारी की जा रही थी।

पहले तो मेरी घड़ी टूटकर नीचे गिर गई और फिर मेरी जेब में रखा पेन भी रफी साहब की कब्र पर गिर गया। इसके बाद मैं नहीं जानता कि कैसे अचानक से उनका पैर मेरे हाथ में आ गया। मुझे लगता है कि ये साइन थे जो मुझे आगे गायिकी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे। शायद उसी कलम से मेरी तकदीर लिखने और बदलने वाली थी।
अब कहां हैं शब्बीर कुमार
80 से लेकर 90 के दशक के बीच बतौर प्लेबैक सिंगर शब्बीर कुमार ने काफी लोकप्रियता हासिल की। मौजूदा समय में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं और लाइव स्टेज शो-कॉन्सर्ट करते हुए नजर आते हैं। उनके पॉपुलर गानों की तरफ गौर किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
तेरी मेहरबानियां
दिल बेकरार है
सो गया ये जहां
मुझे पीने के शौक नहीं
जिंदगी हर कदम
तुमसे मिलकर ना जाने क्यों
यह भी पढ़ें- हॉलीवुड के धांसू गाने से बना Mohammed Rafi का ये कल्ट सॉन्ग, 58 साल बाद भी ब्लॉकबस्टर है ये सदाबहार गीत