Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again Release: विदेशों में भी बजेगा 'सिंघम अगेन' का डंका, 197 स्क्रीन्स पर इन देशों में होगी रिलीज

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 08:35 PM (GMT+05:30)

    Singham Again Movie इस साल की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में बस कुछ ही दिन में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी का ...और पढ़ें

    ओवरसीज धूम मचाएगी सिंघम अगेन (Photo Credit-X)
    ओवरसीज धूम मचाएगी सिंघम अगेन (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. विदेशों में कमाल दिखाएगी सिंघम अगेन
    2. अजय देवगन की फिल्म का सबको इंतजार
    3. 197 स्क्रीन्स पर दहाडे़गा सिंघम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और निर्देशक रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। सिंघम रिटर्न्स के 10 साल बाद तीसरा पार्ट सिंघम अगेन (Singham Again) को रिलीज किया जा रहा है। दीवाली के त्योहार की एक्साइटमेंट सिंघम अगेन के जरिए दोगुनी होने वाली है, क्योंकि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की रिलीज में महज कुछ ही दिन शेष बाकी रह गए हैं। 

    इस बीच कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन की ओवरसीज रिलीज (Singham Again Worldwide Release) की डिटेल्स सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि भारत के बाहर अन्य देशों में ये मूवी कितने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

    सिंघम अगेन की ओवरसीज रिलीज डेटिल्स 

    सिंघन अगेन की रिलीज में महज 3 तीनों का दिन बाकी रह गया है। क्योंकि 1 नंवबर दीवाली के अगले दिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर आ जाएगी। इस बीच फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से अजय देवगन और करीना कपूर की इस मूवी की ओवरसीज रिलीज की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है। तरण के अनुसार विदेशों में ये फिल्म 197 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again Advance Booking Day 1: भूल भुलैया 3 से टकराव के बीच सिंघम अगेन कर पाई इतनी कमाई, फिल्म का हुआ ये हाल

    जिनमें ऑस्ट्रेलिया, फिजी और न्यूजीलैंड जैसे इंटरनेशनल कंट्री शामिल हैं। हिंदी भाषा में सिंघम अगेन को इन देशों में उतारा जाएगा। हैरान करने वाली बात ये है कि अकेले ऑस्ट्रेलिया में भारतवासियों की भारी तादाद को देखते हुए सिंघम अगेन को 143 स्क्रीन्स पर रिजीज किया जाएगा। 

    ऐसे में इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा सिंघम अगेन विदेशों में भी कमाई के मामले में गर्दा उड़ा सकती है। 

    ओवरसीज रिलीज

    स्क्रीन्स- 197

    देश- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी

    एकल रिलीज- ऑस्ट्रेलिया, स्क्रीन्स-143

    साल की सबसे बड़ी रिलीज सिंघम अगेन

    निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन को इस साल की सबसे बड़ी रिलीज कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि पहली बार अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सलमान खान जैसे कलाकार एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

    खबरें और भी

    अभिनेता अजय देवगन के लिए अब तक ये साल मिला-जुला रहा है। शैतान की हिट के जरिए उनकी शुरुआत शानदार रही, लेकिन मैदान और औरों में कहां दम था जैसी दो बैक टू बैक फ्लॉप के बाद उनके सामने बड़ी चुनौती रहेगी। उम्मीद है सिंघम अगेन उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बन सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फ्लर्ट सीन के अलावा इन 5 बड़े बदलावों के साथ रिलीज होगी फिल्म