Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्ची को बचाने के लिए भीड़ में कूद पड़े Ranveer Singh, बताया Singham Again से डेब्यू कर रही है उनकी बेटी

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 07:10 PM (IST)

    साल की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again Trailer) का ट्रेलर आखिरकार आउट हो गया है। एक्शन से भरपूर फिल्म के 5 मिनट के ट्रेलर में एक के बाद एक क ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने बचाई भीड़ में बच्ची की जान
    रणवीर सिंह ने बचाई भीड़ में बच्ची की जान

    HighLights

    1. 1 नवंबर को रिलीज होगी सिंघम अगेन
    2. भूल भुलैया के साथ होगा फिल्म का क्लैश
    3. ट्रेलर में दिखा रामायण का खास कनेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिनों रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण को छोड़कर सभी एक्टर्स लॉन्च इवेंट पर मौजूद थे। लाखों की भीड़ अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए जुटी हुई थी। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने मीडिया से बातचीत की और अपने फैंस को धन्यवाद भी दिया। अब इवेंट से रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर भीड़ में घुसकर एक छोटी लड़की को बचाते हैं जो भीड़ की वजह से घबरा गई थी।

    बच्ची को बचाने आए रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह अपने फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे जब उन्होंने नोटिस किया कि एक छोटी बच्ची भीड़ में खो जाती है और रोने लगती है। एक्टर बिना कोई देरी किए भीड़ में घुस जाते हैं और बच्ची को गोद में उठाकर सहलाने लगते हैं। वहीं उनकी टीम बच्ची की मां की तलाश करती है। मां के मिल जाने पर बच्ची को उन्हें सौंप दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again से Deepika Padukone की न्यू बॉर्न बेबी का हुआ डेब्यू, रणवीर सिंह ने बताया क्या है बेटी का नाम

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    रणवीर सिंह का यह जेस्चर देखकर फैंस उनकी तारीफ करने में जुट गए। एक यूजर ने कमेंट किया,“इसीलिए भगवान ने उन्हें आशीर्वाद के तौर पर एक बेटी दी। वह इसके हकदार हैं।” एक अन्य ने लिखा, "वह अब पिता हैं और अपनी छोटी राजकुमारी को याद कर रहे हैं।"

    रणवीर सिंह की बेटी का डेब्यू

    बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर इसी महीने 8 सितंबर को बेटी का जन्म हुआ। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की। मुंबई इवेंट में रणवीर ने यह भी बताया कि उनकी बेटी यानी बेबी सिम्बा पहले ही फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं। रणवीर ने कहा कि सिंघम अगेन से हमारी बेटी बेबी सिम्बा भी डेब्यू कर रही है,क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं। सिंघम अगेन से अजय देवगन डीसीपी बाजीराव सिंघम के रूप में वापसी करेंगे। इस फिल्म के जरिए करीना कपूर की सिंघम फ्रेंचाइजी में वापसी होगी।

    यह भी पढ़ें: Singham Again के ट्रेलर में 'रामायण' के सीन देखकर खड़े हुए फैंस के रोंगटे, अक्षय बने गरुण, कौन बना हनुमान?

    खबरें और भी