यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vijaykanth के अंतिम दर्शन में पहुंचे 'लियो' स्टार Vijay पर फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
साउथ के जाने-माने अभिनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया था। दिवंगत अभिनेता के आखिरी दर्शन करने साउथ एक्टर विजय भी पहुंचे। मगर इस दौरान उनके साथ ए ...और पढ़ें

HighLights
- विजयकांत के अंतिम दर्शन में विजय के साथ हुई शर्मनाक हरकत
- एक्टर विजय के ऊपर फेंकी गई चप्पल
- लियो स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Actor Vijay At Vijaykanth Funeral: साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत (Vijaykanth) का गुरुवार को निधन हो गया। 71 साल के विजयकांत कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
विजयकांत के आखिरी दर्शन करने गए एक्टर विजय
गुरुवार को विजयकांत के निधन से साउथ सिनेमा शो में डूब गया। एक्टर विजय (Vijay) जो उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्हें अपना मेंटर मानते हैं, वह भी अपने को-स्टार के निधन से सदमे में आ गए थे। वह गुरुवार की शाम को विजयकांत के आखिरी दर्शन करने गए, लेकिन इस दौरान एक शर्मनाक घटना हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Vijayakanth Death: तमिल स्टार विजयकांत के निधन से सदमे में साउथ इंडस्ट्री, 'कैप्टन' को याद कर दी श्रद्धांजलि
विजय के साथ हुई शर्मनाक हरकत
दरअसल, हुआ यूं कि विजयकांत के आखिरी दर्शन करने के लिए विजय थलापति (Vijay Thalapathy) अपनी कार से उतरे। इस दौरान भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनकी आंखें नम थीं और वह अपने मेंटर को श्रद्धांजलि देने जा ही रहे थे कि तभी किसी ने उन्हें चप्पल फेंक कर मारा। चप्पल अभिनेता के सिर पर लगी।
Slipper was attacked by his own fans on the head of Actor #Vijay 🥹🫤
See this video, Worst fans da @actorvijay 💔#ThalaAjith #CaptainVijayakanth #RIPVijayakanth #விஜயகாந்த் #RIPCaptainVijayakanth#விஜயகாந்த் pic.twitter.com/rLqvSUBYjw
— #3 (@HashtagThree) December 28, 2023
यही नहीं, अभिनेता विजय को लेकर भीड़ इतनी उत्साही दिखी कि वह ढंग से अपने मेंटर के अंतिम दर्शन भी नहीं कह पाए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग चप्पल फेंकने वाली घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने इसे बहुत शर्मनाक बताया है।
खबरें और भी
बता दें कि विजय और विजयकांत ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। विजयकांत ने फिल्म सेंथूरापंडी में विजय के भाई की भूमिका निभाई थी। इससे पहले विजयकांत ने विजय के पिता एसए चंद्रशेखर की 17 फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार विजय को फिल्म 'लियो' में देखा गया था।