Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smita Patil Birth Anniversary: 'आज रपट जाएं' के बाद खूब रोई थीं स्मिता, इस फिल्म ने बदली किस्मत, जानें- किस्से

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 08:14 PM (IST)

    Smita Patil Birth Anniversary हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रहीं स्मिता पाटिल भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फिल्मी गलियारों में उनकी यादें हम ...और पढ़ें

    स्मिता पाटिल से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    स्मिता पाटिल से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. स्मिता पाटिल ने साल 1975 में किया था डेब्यू
    2. 31 साल की उम्र में स्मिता पाटिल ने दुनिया को कह दिया था अलविदा
    3. स्मिता ने अपने करियर में करीब 80 फिल्मों में काम किया था

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lesser Known Facts About Smita Patil: सांवला रंग, तीखे नैन और उम्दा अदाकारी, शायद ये परिभाषाएं हिंदी सिनेमा की काबिल अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) के लिए कम पड़ जाए। स्मिता ने भले ही महज 31 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उन्होंने इतनी सी उम्र में इतना नाम कमाया कि उनकी जगह कोई भी नहीं ले पाएगा। 

    स्मिता पाटिल के न्यूज रीडर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर बहुत ही खूबसूरत रहा, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल रही। स्मिता की लाइफ एक फिल्म की तरह थी, जिसके कई दिलचस्प पहलू हैं। जानिए स्मिता पाटिल की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से...

    बचपन से एक्टिंग में रही दिलचस्पी

    17 अक्टूबर 1955 को जन्मीं स्मिता पाटिल के पिता महाराष्ट्र के नेता शिवाजीराव गिरधर पाटिल थे और मां सोशल वर्कर थीं, जिनका नाम विद्याता पाटिल था। बचपन से ही स्मिता की दिलचस्पी एक्टिंग में थी। वह ड्रामा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया करती थीं।

    Smita Patil

    एक्टिंग से पहले ये काम करती थीं स्मिता पाटिल

    स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत न्यूजकास्टर के रूप में की थी। फिर 70 के दशक में वह डीडी नेशनल में न्यूजरीडर के तौर पर काम करती थीं। बस इसी दौरान स्मिता पर नजर पड़ी उस वक्त के दिग्गज फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की। श्याम ने उन्हें अपनी फिल्म 'चरणदास चोर' में कास्ट किया और यहां से स्मिता का फिल्मी करियर शुरू हुआ।

    खबरें और भी

    इस फिल्म ने बदली स्मिता पाटिल की किस्मत

    स्मिता पाटिल के करियर में मील का पत्थर साबित हुई 'मंथन'। इस फिल्म ने एक्ट्रेस की किस्मत पलट दी। वुमन सेंट्रिक फिल्म में स्मिता की उम्दा अदाकारी ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया। यहां से स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर आगे बढ़ीं।

    स्मिता पाटिल मां की तरह थीं सोशल वर्कर

    स्मिता पाटिल ने कई वुमन सेंट्रिक फिल्मों में काम किया है और नारीवादी का झंडा गाड़ा है। हालांकि, ये सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी स्मिता एक फेमिनिस्ट थीं। वह मुंबई में महिला केंद्र की सदस्य भी थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने पहले नेशनल अवॉर्ड से मिली रकम को भी चैरिटी में दान कर दिया था।

    स्मिता पाटिल पर लगा घर तोड़ने का आरोप

    स्मिता पाटिल की पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी रही। उन्हें एक ऐसे शख्स से प्यार हुआ, जो शादीशुदा था। राज बब्बर के साथ स्मिता के अफेयर ने खूब लाइमलाइट बटोरी। राज ने स्मिता के लिए अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और स्मिता के साथ लिव-इन में भी रहने लगे थे। राज के साथ रिश्ते में रहने के चलते स्मिता को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्हें होम-ब्रेकर तक कहा गया। 

    Raj Babbar and Smita Patil

    एक बार अनु कपूर के शो में स्मिता पाटिल की छोटी बहन मान्या पाटिल ने कहा था कि उनकी बहन राज बब्बर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन जब राज बब्बर ने इससे इनकार किया था तो वह बहुत दुखी हो गई थीं। मान्या ने यहां तक कहा था, "एक बात जो मैं कभी नहीं भूलूंगी। एक बार उन्होंने मुझसे कहा था, 'मान्या मैं खुद की नजरों में इतनी गिर गई हूं कि पता नहीं इससे कभी उठ पाऊंगी भी या नहीं।'" हालांकि, बाद में राज बब्बर और स्मिता पाटिल ने शादी कर ली थी। 

    क्यों 'आज रपट जाएं' के बाद फूट-फूटकर रोई थीं स्मिता पाटिल?

    'नमक हलाल' स्मिता पाटिल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें सबसे ज्यादा पसंद किया गया था स्मिता और अमिताभ बच्चन का रोमांटिक गाना 'आज रपट जाएं'। मगर क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के बाद स्मिता फूट-फूटकर रोई थीं।

    Amitabh Bachchan and Smita Patil Aaj Rapat Jaye Song

    दरअसल, अभिनेत्री इस तरह का रोमांटिक सॉन्ग और डांस नहीं करना चाहती थीं। वह घर जाकर खूब रोई थीं और रात भर सो भी नहीं पाई थीं। बाद में अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाया और फिर वह ठीक हुईं।

    कैसे हुई स्मिता पाटिल की मौत?

    स्मिता पाटिल ने अपने करियर में करीब 80 फिल्मों में काम किया और आगे एक खूबसूरत जर्नी बाहें फैलाकर खड़ी थी, लेकिन एक हादसे ने उनकी जान ले ली। दरअसल, बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद स्मिता को वायरल इन्फेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से 13 दिसंबर 1986 को एक्ट्रेस ने महज 31 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    स्मिता पाटेल की चर्चित फिल्में

    • मंथन
    • भूमिका
    • आक्रोश
    • चक्र
    • नमक हलाल
    • बाजार
    • शक्ति
    • अर्थ
    • अर्ध सत्य
    • मंडी
    • आज की आवाज
    • मिर्च मसाला
    • अमृत
    • वारिस

    स्मिता पाटिल के अवॉर्ड्स

    • नेशनल फिल्म अवॉर्ड
    • फिल्मफेयर अवॉर्ड
    • फिल्मफेयर अवॉर्ड मराठी
    • पद्म श्री

    यह भी पढ़ें- Smita Patil Death Anniversary: 31 की उम्र में दुनिया छोड़ गईं थीं स्मिता, मौत के बाद रिलीज हुईं 15 फिल्में