Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पुरानी चीजों पर पछताना स्वार्थी सोच है', Sobhita Dhulipala अपने करियर की लेती हैं पूरी जिम्मेदारी

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 05:01 PM (IST)

    शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में बातों ही बातों में उन सितारों पर निशाना साधा है, जो किसी भी फिल्म को करने के बाद पछताते हैं और स्टेटमेंट देते हैं। ...और पढ़ें

    शोभिता धुलिपाला को इस तरह के लोग लगते हैं स्वार्थी/ फोटो- Instagram

    शोभिता धुलिपाला को इस तरह के लोग लगते हैं स्वार्थी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। करियर में एक मुकाम पर पहुंच जाने पर कई बार कलाकार जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो वे कुछ बदलना चाहते हैं या यह सोचते हैं कि काश फलां प्रोजेक्ट नहीं किया होता। हालांकि, मेड इन हेवन वेब सीरीज और पोन्नियन सेल्वन फिल्म की अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला इसे स्वार्थी सोच बताती हैं।

    अपनी पसंद पर हमेशा गर्व होना चाहिए

    शोभिता धुलिपाला कहती हैं, "ऐसा सोचना कि काश मैंने फलां प्रोजेक्ट तब नहीं किया होता। इसे मैं बहुत स्वार्थी सोच मानती हूं। अगर आपने कोई काम चुना था तो इसलिए ही चुना था कि वह उस पल में पसंद आया था। अपनी पसंद पर हमेशा गर्व होना चाहिए। पीछे मुड़कर यह सोचना कि यह नहीं किया होता तो करियर परफेक्ट होता, यह सोच सही नहीं है।"

    उन्होंने आगे कहा, "कई रोल ऐसे हैं, जो अंदर से नहीं लग रहा था कि करना चाहिए, फिर भी मैंने किए तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आज भी लेती हूं। मैं अपने हर काम का सम्मान करती हूं। कई बार जब कुछ कलाकार कहते हैं कि मैं समय के साथ बदला हूं और मेरी पसंद बेहतर हुई है तो वह मुझे सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। मैंने अपने लिए हर तरह के रोल चुने फिर चाहे वो मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी, ओटीटी और सिनेमा में हों। यही कारण है कि मेरा करियर काफी जीवंत लगता है।

    यह भी पढ़ें- इधर Ex वाइफ सामंथा ने की शादी...उधर पापा बनने वाले हैं नागा चैतन्य, शादी के 1 साल बाद प्रेग्नेंट हैं शोभिता?

    Sobhita Dhulipala  (1)

    क्यों 'पोन्नियिन सेल्वन में छोटा सा रोल करने को हुईं तैयार?

    शोभिता धुलिपाला ने मणि रत्नम की पैन इंडिया फिल्म पोन्नियन सेल्वन में छोटा सा रोल करने पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, "जब आप काम कर रहे होते हैं तो यह सब नहीं सोचते हैं। मैंने उसमें काम किया, क्योंकि उसकी संस्कृति, भाषा सब कुछ अलग थी और मेरे लिए सीखने वाला अनुभव था। कई लोग कहेंगे कि क्यों किया, लेकिन मैं अपने रोल को लेकर कभी जजमेंटल नहीं होती हूं।"

    खबरें और भी

    Sobhita Dhulipala  (2)

    शोभिता धुलिपाला तेलुगु-तमिल के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काफी एक्टिव है। वह फिल्म 'रमन राघव', 'कुरुप' और 'मेजर' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा, 'मेड इन हेवन' और 'द नाइट मैनेजर' वेब सीरीज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है।

    यह भी पढ़ें- Hina Khan ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी अपनी शादी में पहनी थी साड़ी; खूबसूरती देख दीवाने हो गए थे फैंस