Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hina Khan ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी अपनी शादी में पहनी थी साड़ी; खूबसूरती देख दीवाने हो गए थे फैंस

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 09:24 AM (IST)

    Hina Khan Wedding Saree Look टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्‍ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से सादगी के साथ शादी रचाइई है। उन्होंने ओपल ग्रीन कलर क ...और पढ़ें

    Hina Khan wedding saree look: इन एक्ट्रेसेस ने भी शादी में पहनी थी साड़ी। (Image Credit- Instagram)
    Hina Khan wedding saree look: इन एक्ट्रेसेस ने भी शादी में पहनी थी साड़ी। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. Hina Khan ने शादी रचा ली है।
    2. एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की।
    3. हिना खान के फैंस में खुशी की लहर है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Saree Trend In Celebrity Weddings:'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में अक्षरा बनकर सालों तक फैंस के दिलों पर राज करने वाली हिना खान (Hina Khan) ने लव मैर‍िज कर ली है। सोशल मीड‍िया पर एक्‍ट्रेस के तस्‍वीरों की बाढ़ सी आ गई है। हालांक‍ि, पिछले कुछ समय से एक्‍ट्रेस ह‍िना खान काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ह‍िना को 3rd स्‍टेज ब्रेस्ट कैंसर है। इसका इलाज भी लंबे समय से चल रहा है।

    हालांक‍ि इस लड़ाई में ह‍िना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी उनका पूरा साथ दि‍या। अब ह‍िना की शादी के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर देखने को म‍िल रही है। आपको बता दें क‍ि Hina Khan ने बेहद सादगी से अपने बॉयफ्रेंड से शादी की है। उन्होंने कानूनी तौर पर अपनी शादी रजिस्टर कराई। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक कमाल का लग रहा था। शादी का द‍िन हर क‍िसी के ल‍िए खास होता है।

    Image Credit- Instagram

    ह‍िना ने भी अपनी शादी को खास बनाने के ल‍िए अपने लुक पर पूरा ध्‍यान द‍िया। एक्ट्रेस ने ओपल ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी थी। ज‍िसे सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ड‍िजाइन क‍िया था। इस साड़ी पर हिंदी में हिना और रॉकी का नाम इनफिनिटि के साइन के साथ लिखा हुआ था। आज हम आपको बताएंगे क‍ि ह‍िना खान केे अलावा ऐसी और कौन-कौन सी एक्‍ट्रेस थीं (actresses who wore saree at wedding) ज‍िन्‍होंने अपनी शादी में लहंगे के बजाय साड़ी पहनी थी। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    ऐश्वर्या राय

    म‍िस वर्ल्‍ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन संग साल 2007 में सातफेरे ल‍िए थे। उन्‍होंने इस खास मौके पर गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ये साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

    खबरें और भी

    आल‍िया भट्ट

    आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी। दोनों ही अपनी शादी के जोड़े में कमाल के नजर आ रहे थे। आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सब्यसाची की आयवरी और गोल्ड साड़ी पहनी थी। इसमें एक्‍ट्रेस का लुक काफी सुंदर लग रहा था।

    मौनी रॉय

    ब्रह्मास्‍त्र और नागि‍न फेम एक्‍ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी शादी के ल‍िए ड‍िजाइनर साड़ी को चुना था। एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में डेस्‍ट‍िनेशन वेड‍िंग की थी। शादी के लिए उन्‍हाेंने साउथ इंडियन लुक अपनाया था। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनीं मौनी रॉय एकदम परी लग रहीं थीं।

    Image Credit- Facebook

    दीप‍िका पादुकोण

    Image Credit- Instagram

    बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस को भला कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस ने 2 रीति-रिवाजों से एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। बताया जाता है क‍ि एक्‍ट्रेस ने कोंकणी वेडिंग सेरेमनी में लाल रंग की टिशू साड़ी पहनी थी। इसे सब्यासाची मुखर्जी ने ड‍िजाइन क‍िया था।

    यह भी पढ़ें: Hina Khan Wedding: हिना ने रॉकी जायसवाल संग गुपचुप रचाई शादी, दुल्हन बनकर अचानक से दिया फैंस को सरप्राइज

    सोनाक्षी स‍िन्‍हा

    Image Credit- Instagram

    23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। इस दौरान एक्‍ट्रेस ने अपनी मां पूनम सिन्हा की 44 साल पुरानी शादी की साड़ी पहन रखा था, ताक‍ि वो भी अपनी शादी को यादगार बना सकें।

    यामी गौतम

    Image Credit- Instagram

    यामी गौतम ने आदित्य धर से शादी की है। यामी ने भी अपनी शादी में अपनी मां की 33 साल पुरानी ट्रेडिशनल रेशम वाली साड़ी को लहंगे में बदलवाया था। इस साड़ी के साथ एक्‍ट्रेस ने लाल रंग का दुपट्टा ल‍िया था ज‍िसे उनकी नानी ने द‍िया था।

    शोभिता धुलिपाला

    Image Credit- Instagram

    शोभिता धुलिपाला ने साउथ एक्टर नागा चेतन्या कं साथ शादी रचाई है। शोभिता के वेडिंग लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच ल‍िया था। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर कांजीवरम साड़ी को चुना था। इसमें वे बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।

    यह भी पढ़ें: मिनिमल मेहंदी और एलिगेंट साड़ी के साथ दुल्हनिया बनीं Hina Khan, इंटरनेट पर छाया एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक