यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिनिमल मेहंदी और एलिगेंट साड़ी के साथ दुल्हनिया बनीं Hina Khan, इंटरनेट पर छाया एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस बारे म ...और पढ़ें

HighLights
- टीवी एक्ट्रेस Hina Khan शादी के बंधन में बंध गई हैं।
- एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी रचाई।
- उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर अपनी शादी जानकारी दी।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। पिछले कुछ दिनों से कैंसर का इलाज करा रहीं एक्ट्रेस फैंस के साथ लगातार खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी शादी की तस्वीरों को देख फैंस के बीच खुशी का माहौल है।
एक्ट्रेस ने बेहद सादगी भरे अंदाज में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी रचाई। उन्होंने कानूनी तौर पर अपनी शादी रजिस्टर कराई है। इस खास मौके के लिए उन्होंने बेहद खास लुक चुना। आइए जानते हैं कैसे था हिना और रॉकी का वेडिंग लुक-
यह भी पढ़ें- हिना ने रॉकी जायसवाल संग गुपचुप रचाई शादी, दुल्हन बनकर अचानक से दिया फैंस को सरप्राइज
ऐसा था एक्ट्रेस का वेडिंग लुक
.jpg)
शादी के खास मौके के लिए एक्ट्रेस ने क्लासिक रेड कलर को छोड़ ओपल ग्रीन रंग का आउटफिट चुना। अपनी शादी के खास मौके पर एक्ट्रेस पारंपरिक लहंगे से अलग साड़ी पहने नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत हैंडलूम साड़ी पहनकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। साथ ही उनकी इस साड़ी पर हिंदी में हिना और रॉकी का नाम इनफिनिटि के साइन के साथ लिखा हुआ था।
(3).jpg)
गुलाबी रंग का बॉर्डर, जरदोजी का बारीक काम और उसके साथ पेयर किया गया गुलाबी रंग का घूंघट उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन को चुना, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
खबरें और भी
मिनिकल मेहंदी ने खींचा ध्यान

अपने इस सादगी भरे लुक के अलावा एक्ट्रेस ने अपनी बेहद खूबसूरत और मिनिमल स्टाइल मेहंदी से भी लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा। ट्रेडिशनल दुल्हन से अलग एक्ट्रेस ने कमल के फूल वाली सिंपल और मिनिमल मेहंदी डिजाइन फॉलो की, जो उनके इस डिसेंट लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना रही थी। साथ ही उन्होंने पैरों पर भी बेहद सिंपल मगर गजब भी खूबसूरत मेहंदी लगाई थी, जिसे देख आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
कुछ ऐसा था हिना के दूल्हे राजा का लुक

शादी के मौके पर सिर्फ हिना खान ही नहीं, बल्कि उनके दूल्हे राजा रॉकी जायसवाल भी खास अंदाज में नजर आए। अपनी दुल्हनिया को मैच करते हुए उन्होंने क्लासिक एमएम कुर्ता पहना। अपने इस बेहद सादगी भरे लुक के साथ रॉकी ने भले ही हिना को लाइमलाइट लूटने का मौका दिया, लेकिन उनका यह अंदाज फैंस के दिल को भा रहा है।