Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Soha Ali Khan ने पति कुणाल और बेटी संग जमकर खेली होली, Preity Zinta ने भी शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 01:13 PM (IST)

    बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें होली खेलना बहुत पसंद है । इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और सोहा अली खान (Soha ...और पढ़ें

    प्रीति जिंटा और सोहा अली खान (Photo Instagram)
    प्रीति जिंटा और सोहा अली खान (Photo Instagram)

    HighLights

    1. सोहा अली खान ने फैमिली के साथ खेली होली
    2. प्रीति जिंटा ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज
    3. हर साल ये एक्ट्रेसेज खेलती हैं जमकर होली

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को देश और विदेश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर होली खेली जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने पति जीन गुडइनफ के साथ होली के जश्न की कुछ फोटोज शेयर की है।

    इसके अलावा सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने भी हर साल की तरह इस साल होली खेली। आइए एक नजर डालते हैं इन स्टार्स के होली जश्न पर।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar के आगे नहीं चली Tiger Shroff की चालाकी, बड़े मियां ने पकड़ी चोरी तो खुद पर पलट दी बाल्टी, देखें वीडियो

    प्रीति जिंटा का होली सेलिब्रेशन

    बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति  जिंटा (Preity Zinta) को होली खेलना बहुत पसंद हैं। वह हर साल अपने परिवार के साथ विदेश में होली का त्योहार मनाती हैं। वहीं 25 मार्च को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नहीं कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह पति जीन के साथ होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

    इन फोटोज के साथ प्यार भरा मैसेज लिखकर फैंस को होली विश किया है-   होली मनाने वाले आप सभी को शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपको और आपके परिवार को खुशी और शांति। बता दें, एक्ट्रेस की तस्वीरें पुरानी होली की है।

    सोहा अली खान की होली

    सोहा अली खान (Soha Ali Khan) उन एक्ट्रेसेज में से एक जो हर त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। एक्ट्रेस हर साल पति और बेटी संग होली के इस पर्व को खुलकर एंजॉय करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कुणाल और सोहा का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों  पति-पत्नी होली के रंग में रंगे हुए हैं।

    खबरें और भी