Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Son Of Sardaar 2 Teaser: 'पाजी कभी हंस भी लिया करो,' एक्शन-कॉमेडी फिल्म का पैसा वसूल टीजर आउट

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 01:05 PM (IST)

    Son Of Sardaar 2 Teaser Out: सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड मूवी सन ऑफ सरदार का सीक्वल आने वाले समय में ऑडियंस को एंटरटेन करता हुआ नजर आएगा। इस ब ...और पढ़ें

    सन ऑफ सरदार 2 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सन ऑफ सरदार 2 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सन ऑफ सरदार 2 का टीजर रिलीज

    2. अजय देवगन की अगली फिल्म है ये

    3. एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Son Of Sardaar 2 Teaser Releases: 2012 में अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। अब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) आ रहा है, जिसकी अनाउंसमेंट पहले की जा चुकी है। 

    अब अजय देवगन की तरफ से अपनी इस अपकमिंग मूवी का लेटेस्ट टीजर (Son Of Sardaar 2 Teaser) भी रिलीज कर दिया गया है। आइए एक नजर सन ऑफ सरदार 2 के टीजर पर डालते हैं। 

    सामने आया सन ऑफ सरदार 2 का टीजर

    बीते दिनों से अजय देवगन लगातार सन ऑफ सरदार 2 के पोस्टर्स के रूप में फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म के लेटेस्ट टीजर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। सन ऑफ सरदार 2 के इस टीजर को देखकर ये साफ पता लगा रहा है कि ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर होने वाली है। इस बार जस्सी रंधावा पंजाब नहीं बल्कि विदेशों में धमाल मचाता हुआ नजर आएगा।

    ये भी पढ़ें- Drishyam 3 के डबल धमाके के लिए हो जाएं तैयार,  अजय देवगन और मोहनलाल ने शूटिंग का किया ऐलान

    son of sardar2

    टीजर में दिखाया है कि एक विदेशी शादी के चक्कर में जस्सी फंस जाता है और सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स यहीं से शुरू होते हैं। 49 सेकंड का फिल्म का ये टीजर प्रोमो काफी एंटरटेनिंग है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। 

    सन ऑफ सरदार 2 के इस टीजर में आपको फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिल रही है, जिनमें अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, बिंदु दारा सिंह, शरत सक्सेना, रवि किशन, संजय मिश्रा और मुकुल देव जैसे कई कलाकार शामिल हैं, जो सन ऑफ सरदार 2 से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। 

    कब रिलीज होगी सन ऑफ सरदार 2

    टीजर सामने आने के बाद हर कोई सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज का इंतजार कर रहा है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो अगले महीने 25 जुलाई को अजय देवगन की ये नई फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Raid 2 On OTT: अजय देवगन की रेड 2 रिलीज के साथ Netflix से हुई बहुत बड़ी गलती, नाराज हो सकते हैं भारतीय फैंस