Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Son Of Sardaar 2 Trailer: 'एक जनानी वो भी पाकिस्तानी, सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 02:09 PM (IST)

    Son Of Sardaar 2 Trailer Out अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली ऑडियंस के सामने आ चुका है जो एक मिनट भी आपके चेहरों पर से हंस ...और पढ़ें

    सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज/ फोटो- Youtube
    सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. 2 मिनट 56 सेकंड के ट्रेलर में सुनाई बॉर्डर की कहानी
    3. थिएटर में कब रिलीज होगी सन ऑफ सरदार 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Son Of Sardaar 2 Trailer Release: अजय देवगन एक बार फिर से सरदार जी बनकर सबकी नाक में दम करने के लिए लौट रहे हैं। पंजाब से निकलने के 13 साल बाद जस्सी रंधावा अब स्कॉटलैंड में किस तरह से सर्वाइव करेंगे, दूसरे पार्ट में यही कहानी दिखाई जाएगी। 

    15 दिन पहले 'सन ऑफ सरदार-2' का टीजर आया था, जिसमें मृणाल ठाकुर के साथ उनके रोमांस ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। जिसमें एक शादी के लिए कर्नल जस्सी रंधावा क्या-क्या पापड़ बेलते हैं, इसकी एक झलक देखने को मिली है। 

    सरदारजी में आई सनी देओल की आत्मा? 

    2 मिनट 56 सेकंड के 'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर में कई ऐसी पंचिंग लाइंस हैं, जिन्हें सुनकर आपको ये मन करेगा कि बस एडवांस बुकिंग अभी खुल जाए और आप तुरंत अपनी टिकट बुक कर लें। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है सन ऑफ सरदार के कुछ सींस के साथ जिसमें संजय दत्त से लेकर बिंदु दारा सिंह तक सितारे नजर आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Teaser: 'पाजी कभी हंस भी लिया करो,' एक्शन-कॉमेडी फिल्म का पैसा वसूल टीजर आउट

    ट्रेलर की शुरुआत अंग्रेजी बेबे को पोल डांस करवाने से होती है, जिसे करते-करते वह अचानक गिरती हैं और फोल्ड हो जाती हैं। इस बीच जस्सी की मुलाकात तीन लेडीज से होती है, जिसमें से एक को वह मजेदार डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, 'तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, लेकिन अब एक जनानी वो भी पाकिस्तानी..तुम हमारे देश पर बम फोड़ते हो हमारे देश पर'।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Youtube

    उनके और मृणाल ठाकुर की ट्रेलर में केमिस्ट्री देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे मजेदार ट्रेलर में वह है, जब मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए खुद मम्मी और जस्सी उर्फ अजय देवगन को पापा बना देती हैं और रवि किशन को इम्प्रेस करने के लिए सरदारजी उर्फ जस्सी उन्हें बॉर्डर फिल्म की कहानी सुनाने लगता है। ट्रेलर में कहीं-कहीं अजय देवगन ने वही सीन रिक्रिएट किए हैं, जो सनी देओल के बॉर्डर में है। 

    कब थिएटर में रिलीज होगी 'सन ऑफ सरदार 2'? 

    अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुबरा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, साहिल मेहता जैसे सितारे नजर आएंगे। 

    आपको बता दें कि संजय दत्त भी पहले इस कॉमेडी फिल्म के सीक्वल का पार्ट बनने वाले थे, लेकिन उनका UK का वीजा रिजेक्ट होने के कारण वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। सन ऑफ सरदार 2 इस महीने ही 25 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज होगी।  

    यह भी पढ़ें- 'परम सुंदरी' से भिड़ेगी Ajay Devgn की ‘Son of Sardaar 2’, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट