Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हीरोइन के बाप को कोई प्रॉब्लम...' Salman Khan के 31 साल एज गैप वाले बयान पर भड़कीं Sona Mohapatra

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 12:24 PM (GMT+05:30)

    Sikandar रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें

    सोना मोहापात्रा ने सलमान खान की लगाई क्लास । फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोना मोहापात्रा ने सलमान खान की लगाई क्लास । फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 30 मार्च को रिलीज होगी सलमान की सिकंदर फिल्म
    2. 31 साल छोटी रश्मिका संग दिखेगी सलमान का जोड़ी
    3. सोना मोहापात्रा ने लगाई सलमान खान की क्लास

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहारा, अंबरसरिया, बेड़ा पार और जिया लागे ना जैसे खूबसूरत गानों को आवाज दे चुकीं सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) का सलमान खान (Salman Khan) के साथ छत्तीस का आंकड़ा है। वह कई बार अभिनेता पर तंज कस चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने भाईजान की क्लास लगााई है।

    दरअसल, सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान ने उन लोगों को जवाब दिया जो उनके और रश्मिका मंदाना के 31 साल एज गैप पर सवाल उठा रहे थे, तब अभिनेता ने एक ऐसा बयान दिया था जो सोना मोहापात्रा को पसंद नहीं आया।

    सलमान खान पर बरसीं सोना

    सोना मोहापात्रा ने एज गैप के बयान के बाद सलमान खान की क्लास लगाई है। एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए अपने लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने कहा, "हीरोइन और हीरोइन के 'बाप' को कोई प्रॉब्लम नहीं है... तो जब इनकी हो जाएगी और.. अपनी लीडिंग लेडी के साथ 31 साल के एज गैप के बारे में पूछे जाने पर 'परमिशन' जैसा कचरा जवाब दिया। टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और पैट्रियार्की वाले भाई को एहसास नहीं है कि भारत बदल गया है?"

    यह भी पढ़ें- Sikandar Trailer Launch: 'पिक्चर अच्छी हो या बुरी...'सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर कलेक्शन पर क्या बोल गए Salman Khan?

    Sona Mohapatra

    एज गैप पर क्या बोले थे सलमान खान?

    सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने रश्मिका मंदाना के साथ 31 साल के एज गैप को लेकर खुद का बचाव किया था और कहा था, "जब हीरोइन को दिक्कत नहीं, उसके पिता को दिक्कत नहीं, तो बाकी लोगों को दिक्कत क्यों है?" सलमान ने ये भी कहा था कि जब रश्मिका शादी करेंगी और उनकी बेटी होगी तो वह उनके साथ भी काम करेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी मां यानी रश्मिका की परमीशन तो उन्हें मिल ही जाएगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    कब रिलीज हो रही है सिकंदर?

    रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान खान के साथ कोई फिल्म में काम कर रही हैं। ट्रेलर में 28 साल की एक्ट्रेस को सलमान के साथ रोमांस करते हुए देखा गया। सिकंदर का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा शरमन जोशी, वरुण धवन की कजिन अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'बुड्ढे वाली मीम्स को...', 59 साल के Salman Khan का नया बाईसेप लुक वायरल, वीडियो देख सबकी बोलती बंद!