Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zaheer Iqbal के साथ रजिस्टर्ड मैरिज होते ही सोनाक्षी सिन्हा ने कर दी थी ऐसी हरकत, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 04:39 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी । शादी के बाद इस कपल ने मुंबई के बा ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha Wedding New Video (Photo Instagram)
    Sonakshi Sinha Wedding New Video (Photo Instagram)

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को की शादी
    2. शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण में हुई शादी
    3. मैरिज के वक्त इमोशनल हुआ कपल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का एक और कपल अब शादी के बंधन में बंध गया है। जो है सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal)। सात सालों तक गुपचुप डेटिंग के बाद दोनों ने 23 जून को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की।

    शादी को भले ही दो दिन चुके हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज का आना लगा हुआ है। मंगलवार को कई अनदेखी वीडियो सामने आई है। इस बीच एक और वीडियो आया है, जिसमें सोनाक्षी की खुशी सातवें आसमान पर नजर आ रही है।

    सोनाक्षी और जहीर का अनदेखा वीडियो

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद सोशल मीडिया पर कपल्स की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पति-पत्नी के कानूनी कागजों पर अपना अंगूठा लगाती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी में शामिल न होने पर भाई Luv Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे एक-दो दिन...'

    View this post on Instagram

    A post shared by Star Style Story 🦋 (@starstylestory)

    जैसे ही एक्ट्रेस अंगूठा लगाती है उनके चेहरे पर लंबी सी स्माइल देखने को मिलती है और खुशी के मारे वहीं पर उछलने लगती है और जहीर को गले लगाती है। इस दौरान वीडियो में मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघन सिन्हा भी नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    सोनाक्षी ने शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें 

    25 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा पर जहीर इकबाल रिसेप्शन लुक की फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों में ये कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। इस दौरान अभिनेत्री अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।  इन तस्वीरों के साथ एक प्यार भरा पोस्ट भी साझा किया है। 

    यह भी पढे़ें-  Sonakshi Sinha की शादी में नजर नहीं आए लव और कुश, जानें फिर किस एक्टर ने निभाई भाई की जिम्मेदारी?