Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कपिल के शो में Sonakshi Sinha के मुंह से शादी को लेकर गलती से निकल गई ये बात, कहा- 'मेरे जले पर नमक...'

    Updated: Sun, 12 May 2024 01:18 PM (IST)

    Heeramandi The Diamond Bazaar में फरीदन बनकर सुर्खियां बटोर रहीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी शादी के लिए बहुत बेताब हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल ...और पढ़ें

    शादी के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने बोल दी ऐसी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शादी के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने बोल दी ऐसी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा को करनी है शादी
    2. कपिल के शो में सोनाक्षी शादी के सवाल पर चिढ़ीं
    3. सोनाक्षी सिन्हा इस हीरो को कर रहीं डेट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) की हीरोइनों ने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) की शोभा बढ़ाई। मस्ती-मजाक के बीच 'हीरामंडी' से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी बाहर निकलीं। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने भी शादी के सवाल पर शॉकिंग स्टेटमेंट दिया।

    36 साल की सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चुप्पी साधे रखती हैं। जब वह कपिल शर्मा के शो में गईं तो बातों-बातों में कॉमेडियन ने उनसे शादी का सवाल पूछ ही लिया और इस दौरान अभिनेत्री ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसे सुन लोग हैरान ही रह गये।

    शादी के सवाल पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

    दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा शादी करने के लिए बेताब हैं। जब कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस को छेड़ते हुए कहा कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी कर ली, कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी शादी के बंधन में बंध गईं और... बिना कुछ कहे सोनाक्षी समझ गईं कि कपिल उनके बारे में बात कर रहे हैं। 'दबंग' एक्ट्रेस ने कहा, "जले पर नमक छिड़क रहे हो।" आगे सोनाक्षी ने यह भी कहा कि वह शादी करने के लिए तड़प रही हैं।

    Sonakshi Sinha

    हीरामंडी के दौरान एक्ट्रेस की शादी पर बोलीं सोनाक्षी

    सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान किसी की शादी हुई तो कोई प्रेग्नेंट, लेकिन बस वही सिंगल हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "हमने हीरामंडी की शूटिंग पूरी कर ली और मैंने अभी भी शादी नहीं की है। शर्मिन ने भी शादी कर ली है।" मनीषा ने ऋचा की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी भी शादी हो गई और अब वह प्रेग्नेंट भी हैं।

    खबरें और भी

    Sonakshi Sinha Photo

    किसे डेट कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा?

    सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते हैं, लेकिन अभी तक सोनाक्षी ने खुलकर जहीर संग अपने रिश्ते को नहीं कबूला है। मगर सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक तस्वीरें उनके रिश्ते को साफ बयां करती हैं।

    यह भी पढ़ें- Heeramandi में कुछ मिनट की 'रेहाना' बनने के लिए Sonakshi Sinha ने बढ़ाया वजन, सोच से परे था 'फरीदन' का लुक