विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अब अस्पताल भी नहीं जा सकती...' प्रेग्नेंसी की खबरों पर आखिरकार Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 06 Jul 2024 08:26 AM (IST)

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने 7 साल डेट करने के बाद जहीर ...और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Photo: Instagram)
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 23 जून को सोनाक्षी ने की रजिस्टर्ड मैरिज
  2. जल्द ही रितेश देशमुख के साथ फिल्म में आएंगी नजर
  3. जी 5 पर रिलीज होगी काकुड़ा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। यह एक इंटिमेट वेडिंग थी जिसमें फैमिली और फ्रेंड्स से कुछ ही लोगों को इनवाइट किया गया था। शादी सोनाक्षी के बांद्रा वाले घर में हुई जोकि एक सिविल मैरिज थी। इसके बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया।

इस शादी की वजह से कई लोग सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल कर रहे थे क्योंकि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी की। इस शादी में ना तो निकाह पढ़ा गया और ना ही फेरे हुए, ये रजिस्टर्ड मैरिज थी। अब शादी के लगभग 12 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

शादी के बाद क्या बदलाव आया?

जूम को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने शादी के बाद अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा,"यह इससे बेहतर कभी भी नहीं रहा। इसकी खूबसूरती यही है कि मैं भी काफी हद तक वैसा ही महसूस कर रही हूं। मुझे खुशी है कि शादी से पहले मेरी जिंदगी बहुत अच्छी थी और अब मैं उसी स्थिति में वापस आ गई हूं। मैं काम पर वापस आकर बहुत खुश हूं।”

यह भी पढ़ें: 'ककुड़ा' में Sonakshi Sinha को देख जहीर इकबाल ने कह दी ऐसी बात, बोले- 'मेरी बीवी को डराना मुश्किल...'

वहीं कुछ दिन पहले सोनाक्षी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो और जहीर इकबाल अस्पताल से बाहर आ रहे थे। इस बात पर तंज कसते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा,"शादी के बाद एकमात्र बदलाव यह आया है कि अब हम अस्पताल नहीं जा सकते क्योंकि जैसे ही आप निकलते हो लोगों को लगता है कि आप प्रेग्नेंट हो। यही एकमात्र अंतर है।"

रितेश देशमुख के साथ आएंगी नजर

सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में फरीदन का किरदार निभाते देखा गया था। अब सोनाक्षी बहुत जल्द रितेश देशमुख और सकीब सलीम के साथ काकुड़ा में नजर आएंगी। ये फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: 'अगर किसी को कुएं में कूदना है, तो वो कूदेगा'...जब जहीर के साथ सोनाक्षी के रिलेशन पर लव सिन्हा ने कही थी बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।