बॉलीवुड में एक और गुड न्यूज! Sonakshi Sinha बनने वाली हैं मां? वायरल वीडियो को देख फैंस को हुआ शक
कटरीना कैफ और परिणीति चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड से एक और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। बीते साल शादी के बंधन में बंधी सोनाक्षी सिन्ह ...और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा जल्द सुनाएंगी फैंस को गुड न्यूज! फोटो- Instagram
HighLights
क्या सोनाक्षी जल्द सुनाएंगी फैंस को गुड न्यूज?
एक्ट्रेस की इस वीडियो से फैंस लगा रहे हैं अंदाजा
2024 में सोनाक्षी ने की थी जहीर इकबाल से शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से बच्चों की किलकारियां सुनने को मिलेगी। 2025 में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। कटरीना कैफ ने जहां बीते महीने बेबी बंप के साथ जल्द मां बनने की गुड न्यूज शेयर की थी, तो वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी एक प्लेट पर 1+1=3 का पोस्ट शेयर किया था।
कटरीना कैफ और परिणीति चोपड़ा के बाद अब हाल ही में 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की न्यूज ने जोर पकड़ा है। एक वीडियो में सोनाक्षी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने छुपाया अपना बेबी बंप?
डिजाइनर विक्रम फडनवीस ने हाल ही में फैशन इंडस्ट्री में अपने 35 सालों का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक ग्रैंड फैशन शो का आयोजन किया, जिसमें सुष्मिता से लेकर सलमान खान, जया बच्चन, अमीषा पटेलसहित इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। इस फैशन हो में सोनाक्षी सिन्हा भी पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ आई थीं।
यह भी पढ़ें- 'इतना हमें भी पता है...'Sonakshi Sinha को मस्जिद में जूते पहनने के लिए किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने कर दी बोलती बंद
सोनाक्षी सिन्हा इस मौके पर लाल प्रिंटेड फ्लोरल अनारकली सूट में सिंदूर लगाए और दुपट्टे के साथ बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए तो फैंस थक नहीं रहे थे, लेकिन उनके नोटिस में ये बात भी आई कि सोनाक्षी बार-बार अपने बेली पर हाथ रखती हुई दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी उसे अपनी बेली को बार-बार दुपट्टे से भी कवर कर रही थीं, जिसकी वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोर पकड़ा।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा देख फैंस को हुआ शक
सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा के अपनी बेली को छुपाने के तरीके से ही नहीं, बल्कि जिस तरह से एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो आया है, उसे देखकर फैंस को यही लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये प्रेग्नेंसी ग्लो है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "बेबी ऑन द वे"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं? फैंस तो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अपना अंदाजा लगा रहे हैं, लेकिन सोनाक्षी ने इस पर अभी तक किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी 2017 में सलमान खान की पार्टी से शुरू हुई थी। दोनों को एक दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया था। कई सालों की डेटिंग के बाद कपल ने 23 जून 2024 में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।