Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इतना हमें भी पता है...'Sonakshi Sinha को मस्जिद में जूते पहनने के लिए किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने कर दी बोलती बंद

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 02:18 PM (IST)

    जब सोशल मीडिया यूजर्स अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque) में एक ऐड शूट में बुर्का पहनने के लिए दीपिका पादुकोण(Deepika Padu ...और पढ़ें

    अबू धाबी की मस्जिद में जहीर और सोनाक्षी (फोटो- इंस्टाग्राम)

    अबू धाबी की मस्जिद में जहीर और सोनाक्षी (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. यूजर्स ने किया सोनाक्षी को ट्रोल

    2. एक्ट्रेस ने मस्जिद से शेयर की फोटो

    3. पहले दीपिका को भी किया था ट्रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी स्थित शेख जायद मस्जिद गई थीं। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। वहीं एक ट्रोल ने मस्जिद के अंदर जूते पहनने के लिए उनकी आलोचना करना शुरू क दिया। इस पर सोनाक्षी ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया।

    सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया था पोस्ट

    सोनाक्षी और जहीर ने मस्जिद में तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान सोनाक्षी ने हरे और सफेद रंग का प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता और पायजामा पहना था। उन्होंने अपने सिर को हरे रंग के दुपट्टे से ढका हुआ था। वहीं जहीर ने काली शर्ट और हरे रंग की ट्राउज़र पहना था। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "थोड़ा सा सुकून मिला, यहीं अबू धाबी में!"

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha के सास-ससुर ने बेटे-बहू को पहली सालगिरह पर दिया खास तोहफा, एक्ट्रेस बोलीं- 'दुनिया के बेस्ट ससुराल वाले'

    सूट सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं सोनाक्षी

    पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ने लिखा, "सोनाक्षी के लिए तो यह सामान्य है, लेकिन दीपिका के लिए नहीं?? दोनों एक ही मस्जिद गईं और दोनों अपने पतियों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। क्या हम लोगों को ट्रोल करना बंद कर सकते हैं और उन्हें शांति से जीने दे सकते हैं?" एक व्यक्ति ने लिखा, "मंदिर हो या मस्जिद, सिर ढकना एक आध्यात्मिक बात है, चाहे आप हिंदू हों या मुसलमान।"

    हालांकि एक यूजर को सोनाक्षी का जूते पहनकर मस्जिद जाना पसंद नहीं आया। उसने लिखा,"जूतों के साथ मस्जिद में जाना बहुत बड़ा गुनाह है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब

    इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, "इसीलिए जूतों के सात अंदर नहीं गए। ध्यान से देखो, मस्जिद के बाहर ही हैं हम। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमने जूते रखने की जगह दिखाई और उतार दिए। इतना तो हमें भी आता है। चलिए, अब आगे बढ़िए।"

    सोनाक्षी ने पिछले साल 23 जून को जहीर से मुंबई स्थित अपने घर पर अपने प्रियजनों की मौजूदगी में शादी की थी। यह एक बेहद निजी शादी थी। शादी के बाद मुंबई के बास्टियन में एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। उनकी शादी की पोस्ट में लिखा था,"आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा था और उसे थामे रखने का फैसला किया था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'Maa' और 'Kannapaa' के डर से टल गई Sonakshi Sinha की Nikita Roy की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी