Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha के सास-ससुर ने बेटे-बहू को पहली सालगिरह पर दिया खास तोहफा, एक्ट्रेस बोलीं- 'दुनिया के बेस्ट ससुराल वाले'

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 12:35 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal First Marriage Anniversary: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल आज ही के दिन सिविल मैरिज की थी। आज दोनों अपनी शादी ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने मनाई पहली एनिवर्सरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने मनाई पहली एनिवर्सरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2023 में सोनाक्षी और जहीर ने की थी सिविल मैरिज

    2. सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

    3. निकिता रॉय मूवी में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। फिल्मी गलियारों में दोनों की शादी भी खूब चर्चा में रही थी। सिविल मैरिज हो या फिर ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी... सोनाक्षी और जहीर की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आज दोनों शादी की पहली सालगिरह एन्जॉय कर रहे हैं।

    23 जून 2025 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल ही उन्होंने अपने घर पर सिविल मैरिज की थी, जहां सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं।

    पति के साथ सोनाक्षी ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

    शादी के एक साल पूरे होने पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक मजेदार फोटो शेयर की है जिसमें दोनों 1 का साइन बनाते हुए अपनी फर्स्ट ईयर एनिवर्सरी की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी। मेरे 8 साल के ब्वॉयफ्रेंड और 1 साल के हसबैंड के लिए। भगवान का शुक्र है कि यह वही इंसान है।"

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने खाया बीफ बर्गर? यूजर्स के दावों पर पति Zaheer Iqbal ने दिया ये जवाब

    sonakshi zaheer

    सास-ससुर ने सोनाक्षी को दिया सरप्राइज

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस के सास-ससुर ने उन्हें सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने इसकी एक फोटो शेयर की है जिसमें काउच पर जहीर बैठे हुए हैं। लिविंग रूम में गुब्बारों और डेकोरेटिव चीजों से सजा हुआ है। इस तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, "दुनिया में सबसे अच्छे ससुरालवाले। पहले मुझे यह इंसान दिया और फिर इतना सारा प्यार।"

    खबरें और भी

    Sonakshi Zaheer

    सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म

    सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy) में नजर आने वाली हैं। यह एक हॉरर थ्रिलर जॉनर की फिल्म है जिसमें अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Nikita Roy New Release Date: नोट कर लें तारीख! इस दिन सोनाक्षी सिन्हा की सस्पेंस थ्रिलर सिनेमा में देगी दस्तक