Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha का वायरल में हुआ बुरा हाल, पति Zaheer Iqbal ने उड़ाया मजाक; तौलिए से ढका मुंह

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 09:20 PM (IST)

    अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा वायरल बुखार और खांसी की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। जहीर ने सोनाक्षी का ...और पढ़ें

    बुखार की चपेट में आईं सोनाक्षी सिन्हा (फोटो-इंस्टाग्राम)
    बुखार की चपेट में आईं सोनाक्षी सिन्हा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा को हुआ वायरल
    2. जहीर इकबाल ने गाया सोना के लिए गाना
    3. एक्ट्रेस की कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। वे अक्सर अपनी पर्सनल औ प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी मजेदार झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

    जहीर ने उड़ाया सोनाक्षा का मजाक

    रविवार, 8 जून को अभिनेत्री के पति ज़हीर इकबाल ने सोनाक्षी का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक्ट्रेस को वायरल फीवर हुआ है और वो स्टीम लेती नजर आ रही हैं। जहीर बहुत फनी तरीके से सोनाक्षी के लिए गाना गा रहे हैं और उनका मजाक भी उड़ाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने खाया बीफ बर्गर? यूजर्स के दावों पर पति Zaheer Iqbal ने दिया ये जवाब

    सोनाक्षी सिन्हा को हुआ वायरल

    जहीर ने इस प्यारे से वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें अभिनेत्री अपने सिर पर एक तौलिया रखकर भाप लेती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि पति जहीर उन्हें रिकॉर्ड कर रहें हैं और गाना गा रहे हैं 'घूंघटे में चंदा है फिर भी है फैला चारों ओर उजाला, होश न खो दे कहीं जोर से खासने वाला।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    जहीर ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

    तौलिए से अपना चेहरा ढकने वाली अभिनेत्री की तुलना उनके पति इकबाल ने चांद से की। इकबाल इस समय सोनाक्षी का भरपूर ख्याल रख रहे हैं। उसी क्लिप में बाद में वो सोनाक्षी पर खूब प्यार बरसाते हुए उनका माथा चूम लेते हैं। वीडियो पर उन्होंने एक फनी कैप्शन भी दिया है। जहीर ने लिखा- ये लड़की वायरल होने वाली है।

    एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट

    इस वीडियो के बाद एक्ट्रेस ने अपनी कोरोना रिपोर्ट भी शेयर की। उनका COVID टेस्ट नेगेटिव आया है। आर राजकुमार अभिनेत्री ने स्टेटस के साथ खुशी से उछलने वाला इमोटिकॉन भी पोस्ट किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी लीगल ड्रामा में एक वकील की भूमिका के लिए तैयारी कर रही हैं। वह अपने भाई कुश एस. सिन्हा द्वारा निर्देशित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर निकिता रॉय में भी दिखाई देंगी। फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नैयर जैसे मजबूत कलाकार नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Nikita Roy Release Date: सस्पेंस नहीं, मिस्ट्री से भरी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय', पहला लुक रिवील