Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीवी Sonakshi Sinha का पूरा ख्याल रख रहे हैं जहीर इकबाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया क्यूट वीडियो

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 07:16 AM (IST)

    23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई थी जिसके बाद सितारों के लिए इस कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। शादी में सोनाक्षी ने अपन ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal (Photo Credit Instagram)
    Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हुई शादी
    2. शादी के हफ्ते बाद घूमने निकला कपल
    3. एक्ट्रेस पति जहीर को बताया ग्रीन फ्लैग वाला पति

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों पति जहीर इकबाल के साथ मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। इस कपल ने 23 जून को रामायण में परिवार और दोस्तों के बीच रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों काफी चर्चा में हैं।

    रविवार को अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि उनके पति ग्रीन फ्लैग है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

    बीवी के सैंडल लेकर चलते दिखे जहीर

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने रविवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कपल किसी मॉल में घूमता नजर आ रहा है। इस दौरान सोनाक्षी नंगे पैर चलती दिखाई दे रही है। तो वहीं उनके आगे चल रहे पति जहीर इकबाल अपनी हाथों में बीवी के सैंडल लिए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बहन Sonakshi Sinha की शादी को लेकर फिर लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे लिए परिवार...'

    जहीर है ग्रीन फ्लैग लड़के

    आज के समय में रिलेशनशिप में लड़के और लड़कियों को रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग का टैग दे दिया जा है, ऐसे में सोनाक्षी भी अपने पति की तारीफ करने से पीछे नहीं हटीं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा है, 'जब आप ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करते हो।'

    डिनर डेट पर नजर आया था कपल

    इससे पहले इस कपल का एक वीडियो सामने आया  था, जिसमें दोनों फैमिली के साथ डिनर डेट पर नजर आए थे। सोनाक्षी ने रेड ड्रेस पहनी थी, इसी के साथ एक्ट्रेस ने हील्स, क्लच बैग और हेयरबन पहन कर इस लुक को पूरा किया था। जहीर इकबाल सफेद डिजाइनर शर्ट में नजर आए थे। 

    सात साल तक किया डेट

    शादी से पहले इस कपल ने करीब सात साल तक डेटिंग की, जिसका खुलासा इनके वेडिंग कार्ड के जरिए हुआ था। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद Sonakshi Sinha की जिंदगी में आने वाली है तबाही, कैसे करेंगी सामना? Kakuda का दमदार पोस्टर रिलीज