यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi Sinha ने लीक की पति के साथ Whatsapp चैट, बोलीं- 'इसी वजह से मैं प्रेग्नेंट...'
शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में हैं। कई बार एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर चुकी ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर किया रिएक्ट
- जहीर के साथ लेटनाइट चैट का स्क्रीनशॉट किया शेयर
- जहीर की वजह से प्रेग्नेंट दिखती हैं सोनाक्षी सिन्हा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही चर्चाओं में हैं। जहीर इकबाल के साथ उनकी नोक-झोंक भरी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। सोनाक्षी और जहीर अपनी लव लाइफ की झलकियां इंटरनेट पर शेयर करने से कतराते भी नहीं हैं।
चाहे वीडियो शेयर करना हो या फिर फोटोज... सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद से ही बी-टाउन के सबसे चहीते कपल बन गए हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, अब उन्होंने इस बारे में भी अपना रिएक्शन दिया है।
जहीर के चक्कर में प्रेग्नेंट लगती हैं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की जब से जहीर से शादी हुई है, कई बार उनकी प्रेजेंस से अफवाहों का बाजार गर्म हुआ कि वह मां बनने वाली हैं। मगर ऐसा नहीं है। सोनाक्षी ने बताया कि आखिर क्यों लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं और इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि उनके पति जहीर हैं।
Photo Credit - Instagram
जहीर इकबाल के लेट नाइट क्रेविंग्स के चलते सोनाक्षी सिन्हा का वेट बढ़ रहा है और लोग समझ रहे हैं कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर के साथ अपना व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जहीर रात के 12:17 बजे सोनाक्षी से पूछ रहे हैं कि उन्हें भूख लग रही है?
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'Maa' और 'Kannapaa' के डर से टल गई Sonakshi Sinha की Nikita Roy की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी
सोनाक्षी ने शेयर किया व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट
तब सोनाक्षी सिन्हा जवाब में कहती हैं, "बिल्कुल नहीं। मुझे खिलाना बंद करो।" रोने वाली इमोजी के साथ जहीर लिखते हैं, "मुझे लगा हॉलीडे स्टार हो गया है।" इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं, "मैंने अभी तुम्हारे सामने डिनर किया है। बंद करो यह सब।" इसके बाद जहीर इन्हें लव यू बोलते हैं और वह भी उन्हें लव यू मोर के साथ जवाब देती हैं।
जहीर के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, "यही कारण है कि लोगों को लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। बंद करो जहीर इकबाल।"
यह भी पढ़ें- 'मैं सोच भी नहीं सकती...'Hera Pheri 3 के विवाद के बीच इस फिल्म में Sonakshi Sinha के साथ नजर आएंगे परेश रावल