Inside Pics: दो हिस्सों में बंटा सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का नया घर, अलग-अलग कमरे में रहता है कपल?
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने शादी के बाद एक नया घर खरीदा था जिसमें वह कुछ दिन पहले ही शिफ्ट हुए हैं। अब कपल ने अपन ...और पढ़ें

बेहद आलीशान है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का नया घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सोनाक्षी और जहीर ने 9 महीने में बनवाया अपना घर
दो हिस्सों में बंटा है सोनाक्षी और जहीर का नया घर
कपल के नए घर से दिखता है खूबसूरत सनसेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ हाल ही में अपने नए आशियाने में शिफ्ट हुई हैं। कपल ने शादी से पहले ही अपना नया घर खरीद लिया था और वहां शिफ्ट होने के लिए उन्हें 9 महीने से भी ज्यादा का समय लगा। अब कपल ने अपने नए घर की झलक दिखाई है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जून 2024 में सिविल मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों अपने पुराने घर में रहे थे, लेकिन अब वे अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।
9 महीने में बना सोनाक्षी-जहीर का घर
पिछले महीने ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए रिवील किया था कि वह और जहीर नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं जिसे बनने में करीब 9 महीने का वक्त लगा था। अब आखिरकार कपल ने अपने घर के अंदर की झलक दिखाई है जिसकी खूबसूरती दिखे आपके भी होश उड़ जाएंगे।
कपल के घर का इंटीरियर है शानदार
लैविश लिविंग रूम, खूबसूरत डाइनिंग एरिया, सी-फेसिंग बालकनी और 7 स्टार से भी शानदार बेडरूम-बाथरूम... सोनाक्षी और जहीर का घर अंदर से बहुत ही आलीशान और क्लासी है। हालांकि, उन्होंने अपने घर को दो हिस्सों में बांट रखा है। जी हां, सोनाक्षी और जहीर का घर वेस्ट और ईस्ट में बंटा हुआ है।
खबरें और भी
दो हिस्सों में बंटा है सोनाक्षी-जहीर का घर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने नए घर को दो साइड वेस्ट और ईस्ट में बांटा है जिसे उन्होंने अपनी-अपनी पसंद से सजाया है। वेस्ट साइड जहीर का है जिसका इंटीरियर न्यूयॉर्क थीम पर है। कम पौधों के साथ इसे मिनिमल और क्लासी इंटीरियर दिया गया है। सब कुछ बहुत स्पेसियस और शानदार है।
यह भी पढ़ें- सास-ससुर के साथ रहती हैं Sonakshi Sinha, बोलीं- 'मुझपर घरवालों का दबाव...'
वहीं, ईस्ट साइड सोनाक्षी सिन्हा है जिसे उन्होंने बहुत कोजी स्टाइल में तैयार किया है। उन्होंने मालदीव थीम पर अपने साइड को सजाया है। जहीर को पौधे पसंद नहीं हैं, इसलिए उनके साइड में ज्यादा पौधे नहीं हैं, लेकिन सोनाक्षी ने अपने एरिया में भर-भरकर पौधे लगाए हैं। सोनाक्षी के साइड में लिविंग रूम से लेकर गेस्ट रूम और जिम एरिया तक सब कुछ बहुत कोजी है। सोनाक्षी सिन्हा वाले साइड में एक मास्टर बेडरूम भी है।
क्या अलग-अलग कमरे में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भले ही अपने घर-घर को वेस्ट और ईस्ट में बांट रखा है और इसे अपनी-अपनी पसंद से सजाया है।
लेकिन सोनाक्षी वेस्ट साइड यानी जहीर की पसंद से बनाए जाने वाले रूम में ही रहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि वह अपने बनाए हुए रूम में नहीं रहती हैं।
यह भी पढ़ें- 'मैं उसका धर्म नहीं... 'Sonakshi Sinha को लेकर ये क्या बोल गए जहीर इकबाल, कमेंट सेक्शन में खूब हुई तारीफ