Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: कपल के हल्दी फंक्शन की डिटेल आई सामने, सिर्फ 50 गेस्ट होंगे शामिल

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:17 AM (GMT+05:30)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब जैसे-जैसे शादी की डेट करीब आ रही है वै ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha and Zaheer Haldi Function Details
    Sonakshi Sinha and Zaheer Haldi Function Details

    HighLights

    1. 20 जून को है सोनाक्षी की हल्दी
    2. 23 जून को होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी
    3. बैचलरेट पार्टी करते नजर आए थे सोनाक्षी और जहीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां चल रही हैं हाल ही में कपल को बैचलरेट पार्टी करते भी देखा गया था। अब कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की भी डिटेल सामने आने लगी है। खबर है कि दोनों के हल्दी फंक्शन की तैयारियां चल रही हैं जोकि 20 जून को है।

    50 लोग होंगे मेहमान

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का हल्दी फंक्शन उनके बांद्रा स्थित आवास पर रखा जाएगा। कथित तौर पर इस फंक्शन के लिए केवल 50 लोगों को ही इनवाइट किया गया है। पोर्टल ने एक सोर्स के हवाले से लिखा, “हल्दी फंक्शन सोनाक्षी के बांद्रा स्थित नए घर में होगा। यह घर सोनाक्षी ने हाल ही में खरीदा है जब वो अपने पेरेंट्स से अलग रहने लगी थीं।

    फंक्शन में केवल क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लोग मौजूद रहेंगे और इसके लिए 50 से भी कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस वजह से वेन्यु के तौर पर सोना के घर को चुना गया।”

    यह भी पढ़ें: शादी से पहले Sonakshi Sinha ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की बैचलरेट पार्टी, शिमरी ड्रेस में लगीं HOT

    शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन

    सोनाक्षी और जहीर ने पहले ही तय कर लिया था कि वो शादी के फंक्शन बहुत ही कम मेहमानों की मौजूदगी में पूरे करेंगे। हालांकि वो अपनी खुशी इंडस्ट्री के बाकी लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं इसलिए फंक्शन के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।

    वहीं सोनाक्षी के हल्दी समारोह की सजावट के बारे में बताया गया कि एक्ट्रेस को ज्यादा तामझाम नहीं चाहिए। वह माहौल को लाइट रखना चाहती हैं और अपने प्लानर को भी ये बात उन्होंने पहले से समझा रखी हैं। सोनाक्षी पीली या गुलाबी थीम वाली हल्दी नहीं चाहती,वो कुछ अलग करने का सोच रही हैं।

    खबरें और भी

    इससे पहले सोनाक्षी की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। एक तरफ जहां कपल ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है वहीं हनी सिंह और पूनम ढिल्लों ने सोनाक्षी की शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि वे इसमें जरूर शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें: 'बच्चों से झूठी उम्मीदें...', Sonakshi Sinha की शादी की खबर जान खफा हुए थे Shatrughan Sinha! 'मामा' का खुलासा