Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha Wedding: अपनी शादी में सोनाक्षी पहनेंगी ऐसा लहंगा, सिन्हा परिवार में इस दिन से शुरू होंगी तैयारियां?

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:56 AM (GMT+05:30)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड की ए लिस्ट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। दबंग से करियर शुरू करने वालीं सोनाक्षी ने अब तक कई बड़े बैनर्स के साथ काम ...और पढ़ें

    जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर चर्चा में
    2. जहीर इकबाल से शादी के हैं चर्चे
    3. चुनाव के बाद सिन्हा परिवार करने वाला था तैयारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई हैं। लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ उनकी शादी इसी महीने होने की खबरें हैं। इस बीच सोनाक्षी के वेडिंग ड्रेस को लेकर एक जानकारी सामने आई है।

    शादी को लेकर चर्चा में सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा या जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) में से किसी ने शादी की खबरों को पक्का नहीं किया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इतना जरूर कहा है कि उनकी शादी किसी और का काम नहीं है। दूसरा यह उनकी च्वाइस है, इसलिए लोगों को इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस का वो स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जब उन्होंने अपनी वेडिंग ड्रेस की च्वाइस पर बात की थी।  

    शादी में इस तरह तैयार होंगी सोनाक्षी?

    टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कभी सोनाक्षी ने कहा था कि वह जब भी शादी करेंगी, तो क्लासिक रेड लहंगा (Sonakshi Sinha Wedding Lehnga) ही पहनना पसंद करेंगी। इसी के साथ टाइम्स की स्टोरी में सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग फंक्शन के बारे में भी बताया गया है।

    इस दिन से शुरू होंगी तैयारियां

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तैयारी 22 जून से शुरू हो जाएगी। कपल 23 जून को (Sonakshi Sinha Wedding Date) इंटीमेट सेरेमनी में शादी करेगा, जिसमें फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा किसी और को न्योता नहीं दिया जाएगा। ये भी कहा गया है कि एक्ट्रेस की शादी की तैयारी लंबे समय से थी, लेकिन चुनाव के कारण फैमिली रुकी हुई थी।

    खबरें और भी

    शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने वेस्ट बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ा और जीते भी। सिन्हा परिवार में खुशी का माहौल है। चुनाव खत्म होने के बाद सोनाक्षी और जहीर की शादी की तैयारियां परिवार में शुरू की जा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: कौन है Zaheer Iqbal, जिनकी दुल्हन बनने को बेताब हैं हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, कैसे शुरू ही लव स्टोरी?