यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anil Kapoor Birthday: 'आप जैसा कोई नहीं...', पापा अनिल कपूर के बर्थडे पर Sonam Kapoor ने लिखी दिल की बात
Anil Kapoor Birthday आज अभिनेता अनिल कपूर का 67वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अभिनेता की बेटी-एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर डैडी के लिए एक बर्थ ...और पढ़ें

HighLights
- अनिल कपूर का 67वां बर्थडे आज
- सोनम कपूर ने अनिल कपूर को विश किया बर्थडे
- सोनम और अनिल की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anil Kapoor 67th Birthday: हिंदी सिनेमा के 'लखन' अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज 67 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर चाहने वाले अनिल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी अपने डैडी को बर्थडे विश किया है।
नाती के साथ खेलते दिखे अनिल कपूर
सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में अनिल कपूर अपने नाती वायु को अपने पेट पर बिठाकर उनके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनका नाती फोन में ही मग्न है। एक फोटो में मां सोनम की गोद में लेटे वायु को अनिल बेहद प्यार से देख रहे हैं। एक और फोटो में उन्हें अपने नाती के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Anil Kapoor: गैराज में रहा परिवार, फिल्म सेट पर किया स्पॉटब्वॉय का काम, संघर्षों के बाद बने सिनेमा के 'नायक'
सोनम कपूर ने पापा के लिए कही दिल की बात
बाकी की फोटोज सोनम कपूर के बचपन की है। तस्वीरों में अनिल अपनी दोनों ही नन्ही परियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में अनिल, सोनम और रिया के साथ केक काट रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने पिता के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। उन्होंने अपने पापा को सबसे अच्छा बताते हुए कहा-
जन्मदिन मुबारक हो डैड। दुनिया आपको सदाबहार सुपर स्टार के रूप में जानती है, जो कभी बूढ़ा नहीं होता। हमारी इंडस्ट्री आपको पिछली चार पीढ़ियों के सबसे सुसंगत, मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में जानती है, लेकिन आपके परिवार के लिए आपके सबसे अच्छे पति, पिता और नाना हैं, जो जो खुलेपन, कड़ी मेहनत, कृतज्ञता और प्यार का उदाहरण पेश करते हैं। आप जैसा कोई नहीं। आप वाकई इस दुनिया में सबसे अच्छे हैं।
सोनम कपूर के इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया। बिपाशा बसु ने कमेंट कर अनिल कपूर को बर्थडे विश किया है।
यह भी पढ़ें- Anil Kapoor Birthday: तेजाबी किरदारों से सुलगती रही अभिनय की 'मशाल', ये 15 फिल्में बनी अदाकारी की मिसाल