Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor बेटे को आसानी से करा पाती हैं स्तनपान, नेचुरल डिलीवरी पर दिए टिप्स

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 05:41 PM (IST)

    Sonam Kapoor Pregnancy Tips सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव सोशल मीडिया पर अपने फैंस से शेयर की है। इसमें वह नो स्ट ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor Pregnancy Tips: सोनम कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Sonam Kapoor Pregnancy Tips: सोनम कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Pregnancy Tips: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को वायु को जन्म दिया है। वायु उनके बेटे का नाम है। अब सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जर्नी पर बात की है। उन्होंने बताया है कि किस प्रकार उन्होंने नेचुरल और तुरंत बेटे को जन्म दिया। इसके अलावा वह बेटे को स्तनपान भी बहुत ही सुगमता से कर पा रही हैं। 

    सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी की जुड़ी जर्नी के बारे में बात की है

    सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी की जुड़ी जर्नी के बारे में बात की है। रविवार को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डिलीवरी से जुड़ी कई जानकारियां दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सुनिश्चित कर पाई कि उन्हें कोई भी स्ट्रेचमार्क ना हो।

    यह भी पढ़ें: Sania Mirza और शोएब मलिक की तलाक की खबरों के बीच द मिर्जा मलिक शो की घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

    सोनम कपूर ने नेचुरल डिलीवरी के बारे में भी बात की है

    सोनम कपूर ने नेचुरल डिलीवरी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरी जर्नी अलग थी। मैं इसे बहुत ही प्राकृतिक रहना चाहती थी। इसके चलते मैंने जेंटल बर्थ मेथड किताब का सहारा लिया, जिसमें काफी अच्छी बातें बताई गई है।' सोनम कपूर ने आगे कहा, 'मैं डॉक्टर के संपर्क में थी। उन्होंने आयुर्वेदिक तरीके से प्रैक्टिस करवाई और कई प्रकार की क्रिएटिव हीलिंग भी सिखाई। मैंने उन पर पूरा विश्वास किया। इसके चलते मेरी नेचुरल डिलीवरी हुई और मैं अपने बेटे को सुगमता से स्तनपान करा रही हूं।'

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने थाई हाई स्लिट गाउन में ढहाया कहर, हॉट वीडियो देख फैंस के दिलों पर चली छुरियां

    सोनम कपूर ने स्ट्रेचमार्क ना होने के कारण भी बताए

    सोनम कपूर ने इस अवसर पर इस बारे में भी जानकारी कि स्ट्रेचमार्क ना हो इसके लिए वह क्या करती थी। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने शादी करने के पहले कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने मई 2018 में मुंबई में शादी कर ली थी। सोनम कपूर फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका भी निभाई है।

    खबरें और भी