Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor Pics: साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं सोनम कपूर, शहनाज गिल ने दिया ऐसा रिएक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 04:28 PM (IST)

    Sonam Kapoor Latest Pics सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी साड़ी में गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ क ...और पढ़ें

    सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Kapoor Latest Pic: बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। अब एक बार फिर सोनम कपूर ने साड़ी में फोटोज शेयर कर फैंस का दिल चुरा लिया है।

    साड़ी में शेयर की गॉर्जियस तस्वीरें

    सोनम कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में फैशन आइकन अपना गॉर्जियस लुक हर किसी के साथ शेयर करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सोनम कपूर आइवरी कलर की साड़ी और पिंक कलर के डिजाइनर ब्लॉउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के किनारों पर फूलों की कढ़ाई की गई है, जो और भी अच्छी लग रही है।

    यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor: बिजनेस ऑफ फैशन 500 गाला में सोनम कपूर ने लूटी महफिल, वैलेंटिनो व्हाइट गाउन में ढहाया कहर

    बता दें कि एक्ट्रेस ने यह लुक करवा चौथ के लिए लिया था, जिसके फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने माथे पर मांग टीका, कानों में छोटे-छोटे इयररिंग्स पहने। वहीं, खुले बाल और पिंक कलर के लिप शेड के साथ ग्लॉसी मेकअप किया। ऐसे में अगर इस फेस्टिव सीजन कोई महिला साड़ी ट्राई करने का सोच रही है, तो वह सोनम कपूर के इस लुक को अपना सकती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'मैं प्यार, विश्वास, एकजुटता और सजने-संवरने का जश्न मनाने के लिए तैयार हूं।

    शहनाज गिल को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक

    एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने कमेंट करते हुए लिखा 'आप क्यूट, सरल, सुंदर दिख रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा 'वाह, आप बहुत सुंदर हो'। एक अन्य ने लिखा 'गॉर्जियस'।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Veere Di Wedding 2: 'वीरे दी वेडिंग 2' को लेकर रिया कपूर ने किया खुलासा, बताया सीक्वल में क्यों हो रही है देरी