विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंगर सोनू निगम ने किया राधे मां की छोटी स्कर्ट का बचाव

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 16 Aug 2015 03:58 PM (IST)

खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी मिनी स्कर्ट को लेकर पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया है। राधे मां पर छोटे कपड़े पहनकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। अब सिंगर सोनू निगम

News Article Hero Image

मुंबई। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी मिनी स्कर्ट को लेकर पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया है। राधे मां पर छोटे कपड़े पहनकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

दूसरे दिन 'ब्रदर्स' की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी

अब सिंगर सोनू निगम इस मामले में राधे मां के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने इस मामले को आदमियों और औरतों के बीच असमानता बताया है।

सोनू को कहना है कि किसी के मिनी स्कर्ट पहनने से उसके बारे में राय बना लेना गलत है। उन्होंने कहा कि काली मां को राधे मां से भी कम कपड़ो में चित्रित किया जाता है लेकिन इस देश में एक महिला के खिलाफ उसके कपड़ो की वजह से केस दर्ज कराया जाता है।

सिंगर ने आगे कहा कि पुरुष साधु नग्न अवस्था में घूम सकते हैं लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद ही उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाता है।

इतना ही नहीं सोनू निगम ने कहा कि इसके लिए उन अनुयायियों पर मामला दर्ज करना चाहिए जो इन लोगों को भगवान मानने लगते हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक को मिली धमकी, कोर्ट पहुंचा मामला