Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब सब को सुनाई देगा... गंभीर समस्या से जूझने वालों के लिए Sonu Sood फिर बने मसीहा, कर दिया बड़ा एलान

    Updated: Sat, 18 May 2024 04:51 PM (IST)

    कोरोना काल में असहाय लोगों की मदद कर के फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को भला कौन नहीं जानता। सोशल मीडिया पर स ...और पढ़ें

    सोनू सूद ने की बड़ी अनाउंसमेंट (Photo Credit-X)
    सोनू सूद ने की बड़ी अनाउंसमेंट (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सोनू सूद ने किया बड़ा एलान
    2. इस समस्या से जूझने वालों के लिए कर रहे हैं तैयारी
    3. फतेह में दिखेंगे सोनू सूद

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑन स्क्रीन्स विलेन तो रियल लाइफ में हीरो माने जाने वाले अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। कोरोना काल में जिस तरह से उन्होंने बेरोजगार और असहाय लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। 

    लोगों की सहायता के लिए सोनू अक्सर नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सोनू सूद का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ा रहे हैं, जिनको सुनाई नहीं देता है। 

    सोनू सूद ने शुरू की नई पहल

    हम सब ने देखा है, जो लोग देखने, बोलने और सुनने में असमर्थ होते हैं। उनका जीवन बड़ी ही कठिनाई से गुजरता है। ऐसे ही गंभीर समस्या से जूझने वालों के लिए सोनू सूद ने अब नई पहल का एलान कर दिया है। दरअसल शनिवार को सोनू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो को शेयर किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

    ये भी पढ़ें- Sonu Sood ने 22 महीने के बच्चे को दी दूसरी जिंदगी, दुनिया के सबसे महंगे इंजेक्शन के लिए जुटाये 17 करोड़

    इस वीडियो में सोनू ये कहते हुए नजर आ रहे हैं, जो लोग अपनी सुनने की क्षमता खो बैठे हैं, उनके लिए अब मैं कुछ बड़ी तैयारी करने जा रहे हूं, जिसकी मदद से देश में अब कोई भी इस समस्या का सामना नहीं करेगा। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा है अब सब को सुनाई देगा।

    खबरें और भी

     

    सोनू के इस वीडियो से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि वह डीफ व्यक्तियों के लिए किसी खास तरह के उपकरण को बनाने वाले हैं, ताकि वह भी सुन सकें। 

    इस मूवी में दिखेंगे सोनू

    बतौर अभिनेता फिल्मों में खलनायक की भूमिका में सोनू सूद ने अपनी छाप छोड़ी है। लंबे वक्त से एक्टर की अपकमिंग फिल्म फतेह का नाम चर्चा में है। बीते मार्च में इस फिल्म का टीजर भी सामने आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। माना जा रहा है कि सोनू की फतेह इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

    ये भी पढ़ें- Sonu Sood का वॉट्सऐप अकाउंट दोबारा हुआ एक्टिव, 61 घंटे में मिले इतने हजार मैसेज