Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonu Sood का वॉट्सऐप अकाउंट दोबारा हुआ एक्टिव, 61 घंटे में मिले इतने हजार मैसेज

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 04:40 PM (IST)

    सोनू सूद का वॉट्सऐप अकाउंट पिछले दो दिनों से काम नहीं कर रहा था जिसकी जल्द से जल्द ठीक करने की गुहार उन्होंने वॉट्सऐप से लगाई थी। अब 61 घंटे बाद यह फि ...और पढ़ें

    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Photo Credit: Instagram)
    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अभिनेता सोनू सूद का वॉट्सऐप अकाउंट हुआ एक्टिव
    2. 61 घंटे में मिले इतने मैसेज
    3. एक्टर ने लगाई थी वॉट्सऐप से गुहार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले दो दिनों से काफी परेशान थे। दरअसल, उनका वॉट्सऐप अकाउंट ब्लॉक हो गया था, जिसकी वजह से एक्टर को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, अब 61 घंटे के बाद उनका वॉट्सऐप अकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    61 घंटे में मिले इतने मैसेज

    सोनू सूद का वॉट्सऐप अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि आखिरकार मेरा वॉट्सऐप फिर से चालू हो गया है। 61 घंटे में 9483 अनरीड मैसेज मिले, धन्यवाद।

    यह भी पढ़ें: 'हजारों लोग मदद के लिए...', Sonu Sood का वॉट्सऐप अकाउंट हुआ बंद, एक्टर ने नाराजगी जताते हुए कही ये बात

    वॉट्सऐप से लगाई थी गुहार

    बता दें कि 26 अप्रैल से सोनू सूद अपने वॉट्सऐप बंद होने की समस्या का सामना कर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पहला पोस्ट किया था और लिखा था कि मेरा वॉट्सऐप नंबर काम नहीं कर रहा है। मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि अब आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने का समय आ गया।

    इसके बाद शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसे ठीक करने की गुहार लगाई और लिखा कि अभी भी मेरा वॉट्सऐप अकाउंट काम नहीं कर रहा है। दोस्तों जागने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए, मुझे सीधे मेरे अकाउंट पर मैसेज करें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे।

    खबरें और भी

    फिर उन्होंने वॉट्सऐप को टैग करते हुए एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने इस मैटर पर ध्यान देने के लिए कहा। अब जब एक्टर का वॉट्सऐप आकउंट एक्टिव हो गया है, तो उनकी खुशी देखी जा सकती है।

    बता दें कि सोनू सूद अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी बहुत से लोगों की हेल्प की थी।

    यह भी पढ़ें: Animal की तरह कत्लेआम मचाएंगे सोनू सूद, खून-खराबे से भरा Fateh का खतरनाक टीजर हुआ रिलीज