यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहले छीना रोल और फिर आइटम सॉन्ग पर किया कब्जा... Salman Khan को लेकर Sonu Sood ने किए बड़े खुलासे
लेटेस्ट फिल्म फतेह (Fateh) से बॉलीवुड पर धमाल मचाने वाले अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने हाल ही में फिल्म दबंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस फिल्म म ...और पढ़ें

HighLights
- फतेह में नजर आ रहे हैं सोनू सूद
- दबंग में विलेन बने थे सोनू सूद
- सोनू सूद ने बताया दबंग का किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। युवा, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर और अशोक जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके सोनू सूद (Sonu Sood) ने बड़े पर्दे पर अपनी अलग-अलग भूमिका से दर्शकों को इंप्रेस किया है। हालांकि, फिल्म दबंग (Dabangg) में उनका कैरेक्टर छेदी सिंह क्लासिक है।
फतेह में वॉयलेंस दिखा रहे सोनू सूद ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, लेकिन छेदी सिंह के कैरेक्टर में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया। अरबाज खान और अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया था। यह कैरेक्टर आइकॉनिक बन गया। मगर क्या आपको पता है कि इस रोल के लिए सल्लू मियां पहली पसंद नहीं थे, बल्कि सोनू सूद को ध्यान में रखकर मूवी बनाया गया था।
सोनू सूद बनने वाले थे चुलबुल पांडे
सोनू सूद ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि डायरेक्टर ने पहले उन्हें चुलबुल पांडे का रोल दिया था। अभिनेता ने कहा, "अभिनव कश्यप पहले मणिरत्नम के असिस्टेंट थे। वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं चुलबुल नाम से एक कॉप स्टोरी लिख रहा हूं, हम दोनों साथ में मिलकर काम करेंगे। मैं भी एक्साइटेड था और मैंने उनसे कहा कि हम साथ मिलकर काम करेंगे।"
Salman Khan and Sonu Sood in Dabangg - IMDb
सोनू सूद ने आगे कहा, "जब यह हुआ, अरबाज ने कहा कि सलमान फिल्म करना चाहते हैं। उन्होंने फिल्मिस्तान में उन्हें फिल्म सुनाई और सलमान को चुलबुल पांडे शब्द बहुत पसंद आया। तो एक दिन अभिनव को 'हां' कहते हुए एक मैसेज मिला। तब पता चला कि यह सलमान का नंबर था और उन्होंने भूमिका के लिए हां कह दिया है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'ड्रिंक में मिलाकर...'Salman Khan ने की थी Sonu Sood को शराब पिलाने की कोशिश? फतेह एक्टर ने अब खोला राज
सोनू सूद ने ठुकराया था छेदी सिंह का रोल
जब चुलबुल पांडे का रोल सलमान खान को दे दिया गया तो अभिनव कश्यप ने सोनू सूद को छेदी सिंह का रोल ऑफर किया। मगर अभिनेता ने यह किरदार निभाने से साफ इनकार कर दिया। कई लोगों को अभिनेता ने मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने क्योंकि वह किरदार को समझ नहीं पा रहे थे। बाद में अभिनेता ने बताया कि अगर वे रोल को ट्विस्ट करेंगे तभी वह काम करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर फिल्माए जाने वाले एक आइटम सॉन्ग की भी डिमांड की।
Sonu Sood in Dabangg - IMDb
सलमान ने छीना था आइटम सॉन्ग?
सोनू सूद ने कहा, "अभिनव एक अच्छी और एक बुरी खबर लेकर आए। एक सीन के बारे में अच्छी खबर और सलमान द्वारा गाने को लेने के बारे में बुरी खबर। मैंने कहा, 'यह मेरा गाना है, वह इस तरह बीच में कैसे आ सकते हैं'। उन्होंने कहा कि वह इसे रेड सीन के जरिए फिल्माया जाएगा। मैंने उनसे कहा कि यह गलत है, मेरे पास सिर्फ एक गाना था लेकिन आखिरकार जो हुआ, वह अच्छा हुआ। लोगों को आज भी वह गाना याद है।"