Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sooraj Pancholi: जिया खान के बाद सूरज पंचोली को फिर मिला प्यार, GF को लेकर कहा- '7 साल से रिलेशनशिप में हूं'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 02:40 PM (IST)

    Sooraj Pancholi Relationship अभिनेता सूरज पंचोली ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट जिया खान सुसाइड केस को लेकर बटोरी। अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो ...और पढ़ें

    Sooraj Pancholi जिया खान के बाद किसे कर रहे डेट। Photo-Instagram
    Sooraj Pancholi जिया खान के बाद किसे कर रहे डेट। Photo-Instagram

    HighLights

    1. सूरज पंचोली को जिया खान के बाद फिर मिला प्यार
    2. पिछले सात साल से डेटिंग कर रहे सूरज पंचोली
    3. सूरज पंचोली ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में पहली बार तोड़ी चुप्पी

     नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is Sooraj Pancholi Girlfriend: फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू कर मशहूर हुए सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने प्रोफेशनल  से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरी है। साल 2013 में हुए जिया खान सुसाइड केस की वजह से सूरज खूब चर्चा में रहे। अब वह इस केस से रिहा हो गए हैं और एक हैप्पी रिलेशनशिप में हैं।

    हाल ही में, सूरज पंचोली ने खुलासा किया है कि वह पिछले सात साल से रिलेशनशिप में हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में भी पहली बार बात की है। 

    यह भी पढ़ें- कॉन्ट्रोवर्शियल शो Bigg Boss में नजर आएंगे Sooraj Pancholi? एक्टर ने बताया सच

    सूरज पंचोली ने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

    सूरज पंचोली का कहना है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। उन्होंने ईटाइम्स संग बातचीत में जिया खान (Jiah Khan) के साथ रिलेशनशिप का भी जिक्र किया। बकौल सूरज-

    मुझे लगता है कि जिया के साथ मेरा रिश्ता शायद सबसे कम समय के लिए था। उसके बाद मैं एक रिश्ते में हूं और अब लगभग सात साल हो गए हैं और यह खूबसूरत है। दुनिया में प्यार और केयर करने जैसी फीलिंग्स का कोई मेल नहीं है।

    कौन हैं सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड?

    सूरज पंचोली ने ये भी बताया कि 10 साल उनकी जिंदगी का बहुत कठिन समय था। कोर्ट ट्रायल के वक्त लोगों ने उन्हें जज किया, उन्हें बुरा लवर और पार्टनर बताया। इस दौरान उनके करीबी लोगों ने उनका साथ दिया। उनमें से एक उनकी गर्लफ्रेंड भी थीं, जो उनके साथ खड़ी रहीं। खैर, सूरज ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं दी। उनका कहना है कि वह एक्ट्रेस नहीं हैं।

    क्यों जिया खान केस में फंसे थे सूरज पंचोली?

    साल 2013 में जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद सूरज पंचोली को जिया को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्ट्रेस की मां राबिया खान ने भी सूरज पर मर्डर का आरोप लगाया था। फिलहाल, इसी साल मई में उन्हें बरी कर दिया गया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sooraj Pancholi: सूरज पंचोली ने किए गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन, सामने आई ये तस्वीर