Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 में नजर आएंगी सीमा टपारिया, सूरज पंचोली और योहानी से भी चल रही हैं बात

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 03:46 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 News बिग बॉस ओटीटी 2 में कई कलाकार भाग लेने वाले है। अब खबर आई है कि इस शो में सीमा टपारिया भी नजर आनेवाली है। वह इसे लेकर काफी उत्साह ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 News, Bigg Boss OTT 2
    Bigg Boss OTT 2 News, Bigg Boss OTT 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 News: बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर 17 जून से स्ट्रीम होने वाला है। इस बार का बिग बॉस ओटीटी सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। यह पहली बार है कि सलमान खान बिग बॉस के डिजिटल वर्जन को भी होस्ट करने जा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि सीमा टपारिया बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी। उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी है। यह बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन है। 

    बिग बॉस ओटीटी 1 किसने होस्ट किया था?

    बिग बॉस ओटीटी 1 करण जोहर ने होस्ट किया था। वहीं, इस शो की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी थी। सीमा तपारिया बिग बॉस 1 में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने बतौर मेहमान शो में भाग लिया था और वह प्रतियोगियों को एक-दूसरे के साथ बांड मजबूत करने के तरीके बताती नजर आई थी। गौरतलब है कि पिछले सीजन में प्रतियोगियों को कनेक्शन बनाने थे और एक यूनिट के तौर पर खेलना था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Talk 100.3 FM (@talk100.3uae)

    गायिका योहानी बिग बॉस हिंदी में भी क्या नजर आई थी?

    इस बीच, गायिका योहानी हाल ही में बिग बॉस हिंदी में भी नजर आई थी। सलमान खान के साथ उनकी बॉन्डिंग लोगों को पसंद आई थी। अब निर्माता ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं, शो के निर्माता सूरज पंचोली को भी शो में लेने का मन बना रहे हैं।बिग बॉस का गाना हाल ही में जारी किया गया था। इसमें सलमान खान को रफ्तार के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sneha Rebecca / @srdubai (@srdubai)

    बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए किन्हें अप्रोच किया गया है?

    बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए कई कलाकारों को अप्रोच किया गया है। इनमें महीप कपूर, राज कुंद्रा, कुणाल कामरा, सूरज पंचोली और योहानी शामिल है। वहीं पलक पुरस्वानी, अवेज दरबार, अंजली अरोड़ा और जिया शंकर शो में नजर आने वाले है। इस बार के सीजन में दर्शकों के हाथ में बहुत ज्यादा कंट्रोल होने वाला है। वह टास्क के निर्णय, रेशन और स्पॉट एलिमिनेशन में अहम भूमिका निभाएंगे। इसे लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है। वे इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बिग बॉस का 17वां सीजन ओटीटी वर्जन के खत्म होने पर आएगा।

    खबरें और भी