Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vijay Antony Daughter Death: क्यों वायरल हो रहा विजय एंटनी की पत्नी का पुराना पोस्ट? बेटी के लिए कही थी ये बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:47 PM (GMT+05:30)

    Vijay Antony Daughter Suicide साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजय एंटनी की 16 साल की बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। हाल ही में उनकी बेटी ने सुसा ...और पढ़ें

    Vijay Antony की पत्नी फातिमा का पुराना पोस्ट हुआ वायरल। Photo-Instagram
    Vijay Antony की पत्नी फातिमा का पुराना पोस्ट हुआ वायरल। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Actor Vijay Antony Daughter Suicide: 19 सितंबर की सुबह एक तरफ जहां पूरा देश गणेश चतुर्थी के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं साउथ सिनेमा से आई एक बुरी खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया। साउथ के जाने-माने अभिनेता विजय एंटनी (Vijay Antony) की बेटी मीरा के निधन की खबर से हर कोई हैरान है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय एंटनी की बेटी मीरा ने सुसाइड कर लिया है। उनकी लाश पंखे से लटकी मिली। वह सिर्फ 16 साल की थीं और 12वीं क्लास में पढ़ती थीं। मीरा के निधन के बाद अब उनकी मां और विजय की पत्नी फातिमा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan Video: गणपति दर्शन के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, सामने आया भाईजान ये लेटेस्ट वीडियो

    विजय की पत्नी ने बेटी के लिए क्या लिखा था?

    सोशल मीडिया पर जैसे ही विजय एंटनी की बेटी के निधन की खबरें सामने आईं, उनकी पत्नी फातिमा का एक पुराना पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। उनका ये पोस्ट बेटी मीरा के लिए समर्पित था। फातिमा ने 12 मार्च 2023 को बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में मीरा स्कूल यूनिफॉर्म के साथ सैश पहने हुए नजर आ रही थीं, जिससे लगता है कि उन्होंने अपने स्कूल में कोई उपलब्धि हासिल की थी।

    इस फोटो के साथ फातिमा ने लिखा था, "मेरी ताकत के पीछे की शक्ति, मेरे आंसुओं को सांत्वना देने वाली, मेरे तनाव का कारण (शरारती सुपर लोडेड) मेरी थंगाकट्टी-चेल्लाकुट्टी। मीरा विजय एंटनी, बधाई हो बेबी।"

    क्या डिप्रेशन में थीं विजय एंटनी की बेटी?

    विजय एंटनी की बेटी का निधन मंगलवार को हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब विजय तकरीबन 3 बजे अपनी बेटी के कमरे में गए, तब वह उन्हें फंदे से लटकी पाई गईं। मीरा को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि उनकी बेटी डिप्रेशन में थीं। हालांकि, एक्टर की तरफ से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कंगना रनोट संग नए ससंद भवन पहुंचीं ईशा गुप्ता, महिला आरक्षण बिल को लेकर कही ये बात