Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saroja Devi Death: सिनेमा की आइकन ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में बी सरोजा देवी का हुआ निधन

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 11:39 AM (IST)

    B Saroja Devi Died साउथ सिनेमा से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो सिनेप्रेमियों का दिल तोड़ सकती है। बतौर वेटरन एक्ट्रेस फैंस के दिलों पर राज करन ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस बी सरोजा देवी की मौत (फोटो क्रेडिट- जागरण)
    एक्ट्रेस बी सरोजा देवी की मौत (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. वेटरन एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का निधन
    2. 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
    3. इन मूवीज के लिए की जाएंगी याद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। B Saroja Devi Death: साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। 87 साल की उम्र में सरोजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई वेटरन एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर हताश औह हैरान है। 

    करीब 7 दशक तक बतौर एक्ट्रेस सिनेमा जगत में राज करने वाली बी सरोजा देवी को उनके सुनहरे एक्टिंग करियर के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर किस वजह से उनका देहांत हुआ है। 

    नहीं रहीं बी सरोजा देवी

    बी सरोजा देवी का पूरा नाम भैरप्पा सरोजा देवी था। छोटी से उम्र में ही सिनेमा की तरफ रुचि रखने वालीं सरोजा ने अपने टैलेंट के दम पर आजाद भारत में लोकप्रिय अभिनेत्री बनने का शानदार सफर तय किया था। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से शारीरिक समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- कैमरे में लाइव कैद हुई मौत, साउथ एक्टर Arya की फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा

    उनकी मौत की खबर सामने आते ही साउथ सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। सरोजा देवी ने अपने 70 साल के फिल्मी करियर में करीब 200 से अधिक मूवीज में काम कर एक बड़ी विरासत कायम की। इस दौरान साउथ सिनेमा की तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी शानदार मूवीज में अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी 17 साल की उम्र में साल 1955 में आई कन्नड़ भाषा की कल्ट मूवी महाकवि कालीदास से बी सरोजा देवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    खबरें और भी

    इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। समय के साथ-साथ उन्होंने सिनेमा जगत में अपना खास मुकाम बनाया, जिसके चलते उनको भारतीय सिनेमा जगत का आइकन भी कहा जाने लगा। फिल्म जगत में अपने शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया था।

    दिलीप कुमार के साथ किया था काम

    बी सरोजा देवी ने सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। उन्होंने लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के साथ पैगाम मूवी बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। इसके अलावा वह प्यार किया तो डरना क्या, बेटी बेटे और सुसराज जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थीं। बता दें कि 1955 से लेकर 1984 तक सरोजा देवी ने बतौर लीड एक्ट्रेस लगातार 29 साल में 161 मूवीज करने का रिकॉर्ड भी बनाया था

    यह भी पढ़ें- Kota Srinivasa Rao को अंतिम विदाई देने पहुंचे साउथ स्टार्स, अल्लू अर्जुन के पिता बोले- यह हमारे परिवार का लॉस